फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी से बुक कर लें वीकेंड की ट्रिप, दिल्ली के नजदीक है ये रोमांच भरी जगह

Mon, 06 May 2019 03:48 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर वीकेंड ना तो आप पार्टी कर सकते हैं ना ही शॉपिंग और ना ही किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि बोरियत को दूर भागने का आखिर क्या इलाज किया जाए। कभी-कभी शांत प्रकृति की वादियों में बैठकर सिर्फ खूबसूरत नजारे निहारने का मन करता है। तो चिंता ना करें हम बताने जा रहे हैं दिल्ली के पास एक ऐसी ही जगह जहां शांति, वादियां, नदी और जानवर सबकुछ देखने को मिलेगा। बस जरुरत है प्लान बनाकर घूमने की। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सरिस्का नैशनल पार्क राजस्थान राज्य के अलवर जिले में स्थित है। दिल्ली से सरिस्का की दूरी करीब 200 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए दिल्ली से जयपुर रोड पर आना होता है। दिल्ली-जयपुर हाइवे बहुत अच्छी स्थिति में है और सुरक्षित माना जाता है। 1982 में इसे नैशनल पार्क का दर्जा मिला। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से नजदीक होने की वजह से बड़ी संख्या में वीकेंड्स पर टूरिस्ट सरिस्का की सैर करने आते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
नेशनल पार्क आपको तरह-तरह के जानवरों के साथ ही कई प्रकार के पक्षी और वनस्पतियां भी देखने को मिलेंगी। राजस्थान की राजधानी जयपुर से 122 किलोमीटर दूर स्थित सरिस्का मेजर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां फटॉग्रफी करने का लुत्फ आप उठा सकते हैं। अरावली की पहाड़ियों में स्थित सरिस्का नैशनल पार्क 800 स्क्वेयर किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। 

 

4 of 5
आप सालभर में कभी भी सरिस्का की ट्रिप पर जा सकते हैं। गर्मियों में पार्क सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है। यहां भारतीयों के लिए टिकट 80 रुपए प्रतिव्यक्ति है और विदेशी सैलानियों के लिए प्रतिव्यक्ति 470 रुपए है। अगर आप विडियो कैमरा अपने साथ ले जा रहे हैं तो इसके लिए आपको 400 रुपए अलग से चुकाने होंगे। जीप की बुकिंग करने पर 6 लोगों के लिए 2 हजार 650 रुपए देने होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाघों के अलावा आप इस नैशनल पार्क में लेपर्ड, सांभर, चीतल, नीलगाय, 4 सिंग वाली हिरण, जंगली सूअर, लंगूर, हाईना और जंगली बिल्ली को भी देख सकते हैं। सरिस्का नैशनल पार्क के आसपास कंकावड़ी फोर्ट, नीलकंठ मंदिर और सरिस्का पैलेस जैसी ऐतिहासिक जगहें भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें