समंदर के बीच एक मुकुट की तरह, बाली का शांत, हराभरा, खूबसूरत और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुझे बार-बार बुलाता है और मैं चला जाता हूं। समंदर से बातें करने का मन हो तो दुनिया में बाली से बेहतर कोई जगह नहीं।
बाली इंडोनेशिया का एक द्वीप है। मुझे यह द्वीप बहुत पसंद है, इसलिए मैं अक्सर यहां आता जाता रहता हूं। अभी छह महीने पहले भी मैं बाली गया था। यह एक बहुत ज्यादा सुंदर, साफ-सुथरा व शांत द्वीप है। यहां आपको प्रदूषण बिल्कुल नहीं मिलेगा। बाली आकर आपको एक अलग ही तरह का अनुभव होता है। यहां कई बीच हैं और सभी बीच साफ शांत और सुंदर हैं। यहां अगर कुछ है तो बस पानी की आवाज, जो आपको इस शांत माहौल में बहुत ही अद्भुत आनंद का अनुभव कराती है।