फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट बुक करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कम दाम में मिल जाएगी टिकट

Sun, 24 Jan 2021 02:40 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बताई गई बातों को एक बार जरूर ध्यान से पढ़ें - फोटो : pixabay

कोरोना का डर अब लोगों के भीतर से धीरे- धीरे जाना लगा है और नववर्ष की शुरुआत के साथ ही लोग एक बार फिर हवाई यात्रा करने लगे हैं। कई लोगों की इसी बीच यह भी धारणा बन गई है कि कोरोना के बाद विभिन्न एयरलाइंस ने फ्लाइट्स के दाम बढ़ा दिये हैं। कई सारी एयरलाइंस वेबसाइट को ऑनलाइन देखने पर दाम अधिक भी दिखते हैं और इन दिनों अधिकतर लोग फ्लाइट्स की बुकिंग ऑनलाइन ही कर रहे हैं, ऐसे में यदि आप चाह रहे हैं कि कम दाम में आपको फ्लाइट की टिकट मिल जाए तो अगली स्लाइड्स में बताई गई बातों को एक बार जरूर ध्यान से पढ़ें। 

विज्ञापन

2 of 5
ऑफर्स की जानकारी ही नहीं होती है - फोटो : pexels.com

क्रेडिट- डेबिट कार्ड का करें प्रयोग
फ्लाइट बुकिंग करते समय कई सारे लोग क्रेडिट कार्ड होते हुए भी उसका उपयोग नहीं करते हैं। इसके पीछे कारण यह भी है कि शायद उन्हें कार्ड के माध्यम से मिलने वाले फ्लाइट से जुड़े ऑफर्स की जानकारी ही नहीं होती है इसलिए वह कोई और माध्यम अपना लेते हैं इसलिए कोशिश करें कि एक बार अपने क्रेडिट- डेबिट कार्ड पर फ्लाइट्स से जुड़े ऑफर जरूर देख लें। 

विज्ञापन

3 of 5
इनकॉग्निटो मोड में जाकर अपनी फ्लाइट टिकट बुक कर लें - फोटो : amar ujala

इनकॉग्निटो मोड में करें बुक
कई बार हम किसी फ्लाइट का जब रेट पहले बार देखते हैं तो अलग होता है और दूसरी बार देखते हैं तो वह अलग हो जाता है इसलिए इस प्रकार की समस्या से बचने के लिए कोशिश करें कि आप इनकॉग्निटो मोड में जाकर अपनी फ्लाइट टिकट बुक कर लें। यदि आप ब्राउजर पर ही रेट देखते रहेंगे तो बढ़ी हुई डिमांड के कारण वे आपको ज्यादा ही दिखाई देंगे। 

4 of 5
प्रिमियम सीट के चार्जेस वैसे ही बहुत अधिक होते हैं - फोटो : ANI

न आएं प्रिमियम सीट के झांसे में
एयलाइंस वेबसाइट कई बार आपको प्रिमियम सीट डिस्काउंट का झांसा भी देती है। प्रिमियम सीट के चार्जेस वैसे ही बहुत अधिक होते हैं और ऐसे में यदि वे थोड़ा बहुत भी डिस्काउंट देते हैं, तब भी वो आपको महंगी ही पड़ेगी बल्कि आपकी सामान्य सीट की तुलना में रेट ज्यादा ही जाएगा इसलिए इस तरह की बातों में न आकर आपने जो तय किया था, उसी अनुसार बुकिंग करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन दिनों बहुत सारे लोग यात्रा करते हैं - फोटो : social media
वीकेंड पर न करें यात्रा
शुक्रवार से सोमवार की सुबह तक फ्लाइट के टिकट अधिकांश समय महंगे ही होते हैं क्योंकि इन दिनों बहुत सारे लोग यात्रा करते हैं इसलिए आप अपनी यात्रा की योजना कुछ इस प्रकार बनाएं कि आप इन दिनों में यात्रा करने से बच जाएं। आप फ्लाइट्स के कम से कम दाम में आराम से मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को यात्रा कर सकते हैं। त्योहारों के समय भी फ्लाइट्स के रेट बहुत हद तक बढ़ ही जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें