Kashmir Travel In Winter: सर्दियों के मौसम में कश्मीर बर्फ से ढकी वादियों, जमी हुई झीलों और सफेद पहाड़ों के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बन जाता है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थल बर्फबारी के दौरान किसी जन्नत से कम नहीं लगते। खासकर दिसंबर से फरवरी के बीच यहां भारी संख्या में सैलानी बर्फबारी देखने पहुंचते हैं। हालांकि कश्मीर की खूबसूरती जितनी आकर्षक है, ठंड और मौसम उतना ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है।
बर्फबारी के दौरान तापमान शून्य से नीचे चला जाता है, सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है और मौसम कभी भी अचानक बदल सकता है। ऐसे में अगर आप कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ घूमने की तैयारी ही नहीं, बल्कि सुरक्षा और जरूरी सावधानियों पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है। सही जानकारी और तैयारी के साथ की गई यात्रा न सिर्फ सुरक्षित रहती है, बल्कि यादगार भी बन जाती है।
विज्ञापन
2 of 6
मौसम की ताजा जानकारी देखें
- फोटो : ANI
मौसम की ताजा जानकारी देखें
कश्मीर में बर्फबारी के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है। भारी बर्फबारी से सड़कें बंद हो सकती हैं और फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले हमेशा मौसम अपडेट चेक करें और अपने ट्रैवल प्लान के अनुसार बदलाव की तैयारी रखें। मौसम के अनुसार ही अपनी ट्रिप की प्लानिंग करें।
विज्ञापन
3 of 6
मौसम की ताजा जानकारी देखें
- फोटो : ANI
गर्म कपड़े और उचित फुटवियर पहनें
थर्मल, हैवी जैकेट, मफलर, दस्ताने और टोपी जैसे गर्म कपड़े साथ रखें। कम से कम दो-दो जोड़ी अतिरिक्त गर्म कपड़े अपने साथ अवश्य रखएं। बर्फीली सड़कों पर वाटरप्रूफ और ग्रिप वाले जूते पहनें ताकि फिसलन और ठंड से बचा जा सके। साधारण जूते आपको दिक्कत दे सकते हैं।
4 of 6
स्थानीय गाइड और ड्राइवर की मदद लें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय गाइड और ड्राइवर की मदद लें
पहाड़ी इलाकों में खुद ड्राइव करने से बचें। स्थानीय गाइड और ड्राइवर सुरक्षित रास्तों और मौसम के अनुसार मार्ग चुनने में मदद करेंगे, जिससे दुर्घटना का खतरा कम होता है। हर किसी को पहाड़ी इलाकों में ड्राइव करने का एक्सपिरिएंस नहीं होता, जो खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
जरूरी सामान और सुरक्षा उपकरण साथ रखें
- फोटो : अमर उजाला
जरूरी सामान और सुरक्षा उपकरण साथ रखें
मोबाइल नेटवर्क कई इलाकों में कमजोर हो सकता है। इसलिए जरूरी नंबर सेव करें। साथ ही अपनी दवाइयां, फर्स्ट एड किट, मॉइस्चराइजर और लिप बाम भी साथ रखें। दवाईयां मुसीबत के समय आपके काम आ सकती हैं।
सुरक्षा और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें
बर्फीले इलाकों में अनजाने रास्तों पर न जाएं। स्थानीय प्रशासन और ट्रैवल गाइड की सलाह का पालन करें। मौसम खराब होने पर एडवेंचर एक्टिविटी और लंबी ट्रेकिंग से बचें। जाने से पहले पुलिस प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स को पढ़ें, ताकि आप किसी भी तकह की मुसीबत में न पड़ जाएं।