फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार कुल्लू और इन चार जगहों पर देखें नवरात्रि उत्सव, यहां अलग होती है दुर्गा पूजा

Tue, 01 Oct 2019 02:34 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
अगर आप भी नवरात्रि का त्योहार मनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यह जानना होगा कि ऐसी कौन-कौन सी जगह हैं , जहां नवरात्रि का त्योहार खूब धूम-धाम से  मनाया जाता है। भारत में कुछ ऐसे शहर हैं जहां की नवरात्रि का रंग और मिजाज दोनों अलग होते हैं। यहां की नवरात्रि आपका मन मोह लेगी। आइए जानते हैं कौन-से हैं वह शहर जहां नवरात्रि का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
कुल्लू 
जहां एक तरफ हिमाचल प्रदेश का कुल्लू शहर शांति और अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। वहीं नवरात्रि में इस शहर की धूमधाम और दुर्गा पूजा सभी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन चुकी है। यहां की नवरात्रि पूरे भारत में मशहूर है। नवरात्रि त्योहार का उत्सव देखने के लिए भारत के कोन-कोने से लाखों की तादात में लोगों आते है। इसके अलावा यहां दशहरे का त्योहार भी बड़े धूं-धाम से मनाया जाता है। दशहरा का यह उत्सव घाटी में मुख्य रूप से ढालपुर मैदान में आयोजित किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
विजयवाड़ा 
आंध्र प्रदेश के विजवाड़ा में उत्तर में सबसे बेहतरीन विजयदशमी मनाई जाती है। यहां का कनक विजया मंदिर इस भव्य विजयदशमी का साक्षी है। इस त्योहार के दस दिनों में मंदिर के देवता को दस अलग-अलग अवतार में तैयार किया जाता है। यहां सैकड़ो की तादात में भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। इस मंदिर में देवी मां को भक्त रेशमी वस्त्र चढ़ाते हैं। यहां की कृष्णा नदी में भक्त गण डुबकी भी लगाते हैं। विजयवाड़ा 

4 of 6
- फोटो : social media
मैसूर
कर्नाटक के मैसूर शहर में बेहद ही बेहतरीन तरीके से नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को यहां के लोग दसरा या नबाबबा कहते हैं। इस त्योहार में मैसूर के सबसे मशहूर शाही वोडेयार परिवार सहित पूरा शहर शामिल होता है। मैसूर पैलेस को 10 दिनों तक सजा कर रखा जाता है और सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा शहर के महल मैदान के सामने एक दसारा प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाता है। इस त्योहार के आखिरी दिन सड़को पर एक जंबो सवारी का जुलूस भी निकाला जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
गुवाहाटी 
असम का गुवाहाटी शहर कामाख्या मंदिर का घर है। यह सबसे पुरानी शक्ति पीठों में से एक है। सात बहनों में से गुवाहाटी में नवरात्रि का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां बेहद ही सुंदर संरचना से अलग-अलग मंदिर बनाए गए हैं , जो प्रत्येक  दस महाविद्याओं को समर्पित है- देवी पार्वती के अवतार। पांच दिनों के इस त्योहार के दौरान मंदिर को फूलों और दीपों से सजाया जाता है। गरबा नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्सवों के दौरान यहां कई पूजा भी आयोजित की जाती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
भुवनेश्वर 
उड़ीसा के भुवनेश्वर शहर ने हाल ही में नवरात्रि का जश्न मनाना शुरू किया है। नवरात्रि के दौरान यहां लाखों की तादात में लोग डांडिया खेलने के लिए मैदान मेें जाते हैं। इसके अलावा नवरात्रि का त्योहार मनाने के लिए हर मोहल्ले में पंडाल लगाए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें