फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने के हैं शौकीन तो अपने फोन में जरूर रखें ये पांच ट्रैवल एप, मुसीबत के वक्त आएंगे काम

Tue, 29 Oct 2019 03:41 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tourist app - फोटो : social media
टेक्नोलॉजी ने चीजों का आसान बना दिया है। पूरी दुनिया हमारे मोबाइल में समाहित हो गई है। चंद सेकेंड भी नहीं लगता और हमें दुनियाभर की जगहों के बारे में जानकारी मिल जाती है। बात अगर ट्रैवल की करें तो टेक्नोलॉजी ने इसे पहले से और ज्यादा आसान बना दिया है। एक एप के जरिए आपको यह पता चल जाता है कि कहां कैसे जाएं? इतना ही नहीं उस जगह जाने के रास्ते से लेकर वहां मौजूद सुविधाओं की जानकारी भी एप्स के जरिए ही हमें मिल जाती है। अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको पांच ऐसे एप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको आपके जरूरत की सारी चीजें बताएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
travel - फोटो : social media

वेबट्रैवलसोलो
यह ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट भारतीय एप है। अगर आप सोलो ट्रैवलिंग कर रहे हैं तो इस एप को अपने मोबाइल में जरूर रखें। इसकी वजह से आपकी आधी परेशानियां तो ऐसे ही दूर हो जाएंगी। यह एक एंड्रॉइड एप जहां आपको मल्टीपल ऑप्शन मिलेंगे। यहां आपको यूनिक ट्रिप आइडिया से लेकर ट्रैवल की सही जगहों के  बारे में जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन

3 of 6
travel app - फोटो : social media

ट्रिपसो
यह ट्रैवल गाइड एप है। ट्रिपसो (Triposo) एप के जरिए आपको यह पता चलेगा कि आपको भारत के किन शहरों में घूमना चाहिए और किन शहरों में क्या देखना चाहिए। इसके जरिए आपको यह भी जानकारी मिलेगी की अगर आप किसी शहर में ट्रैवल कर रहे हैं तो वहां कहां विश्राम करें। इसके अलावा ट्रैवलिंग के दौरान कहां खाना खाए और किन शहरों में कहां से शॉपिंग करें, ये सारी चीजें आपको इस एप पर मिल जाएंगी।
 

4 of 6
app - फोटो : social media

ट्रिप प्लानर
इस एप के जरिए भारत में जिन जगहों पर आप घूमना चाहते हैं उनके बारे में आपको जानकारी मिलेगी। इस एप की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके जरिए आपको यह पता चल जाएगा कि आपको किन शहरों में प्रायोरिटी से घूमना चाहिए। इस एप के जरिए आपको बेस्ट होटल्स की भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यह एप आपको रेस्टोरेंट की जानकारी भी देता है। 

विज्ञापन

5 of 6
traveal app - फोटो : social media

मेक माई ट्रिप
इस एप को आप हर मोबाइल प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए आप भारत में बेस्ट फ्लाइट्स और होटल्स के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन टिकट बुकिंग और फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में भी इस एप के जरिए आपको जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
traveal app - फोटो : social media

ट्रैवलखाना
यह बेस्ट ट्रेन ट्रैवल एप है। इस एप के जरिए आप ट्रेन में किसी भी वक्त खाना मंगा सकते हैं। अगर आप ट्रैवलिंग पर जा रहे हैं तो इस एप को जरूर अपने मोबाइल में रखें। यात्रा के दौरान यात्रियों को फूड सर्व करने के लिए यह सबसे बेस्ट एप हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें