फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड के इस शहर में कहीं फ्री में तो कहीं कम पैसे में घूमिए, लीजिए नाइटलाइफ का मजा

Tue, 26 Mar 2019 12:50 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
phuket thailand
थाईलैंड जाने का सपना हर उस युवा में बसता है जिसे नाइट पार्टी करने का बेहद शौक होता है, बेहतरीन क्राउड का हिस्सा बनना होता है। पर बजट अधिक होने के चलते थाईलैंड जाने का सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थाइलैंड के इस शहर में खाने से लेकर रहने तक की कई चीजें बेहद सस्ती हैं। वहीं कुछ चीजें आप बिल्कुल फ्री घूम सकते हैं। थाईलैंड अपने खूबसूरत डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं थाईलैंड का वो कौन सा शहर है जो बेहद सस्ता है। 
विज्ञापन

2 of 5
phuket thailand
थाईलैंड के फुकेत शहर में खाने से लेकर रहने तक कई चीजें बहुत ज्यादा सस्ती हैं। इस शहर में कम बजट के साथ होटल, खूबसूरत बीच, रोमांटिक प्लेस का भरपूर आनंद ले सकते हैं। फुकेत शहर अपनी नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। फुकेत के पटोंग बीच इलाके में स्थित बंगला रोड पर ढेर सारे रेस्टोरेंट, क्लब और बार मौजूद हैं। जब भी इस शहर की नाइटलाइफ का लुत्फ उठाना हो ता बस यहां आ जाइए। यहां समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
फुकेत के ऐतिहासिक स्थलों को देखना न भूलें और न ही अपने कैमरे में कैद करना भूलें। आफ फ्री में नेक्सर्ड हिल्स का सैर कर सकते हैं और यहां पर मौजूद बुद्ध की ऊंची प्रतिमा देखने को भी मौका मिलेगा। 45 मीटर ऊंची यह प्रतिमा थाईलैंड में बेहद ऊंची प्रतिमा है और फकेत में घूमने वाली सबसे प्रमुख जगहों में से एक है। इस पहाड़ की चोटी से कई शानदार नजारे देखे जा सकते हैं। 

4 of 5
अगर आप फ्री में खूबसूरत नजारे एक साथ देखना चाहते हैं तो प्रॉमथेप केप घूमने जरूर आएं। अगर आप फोटोग्राफी के बेहद शौकीन हैं तो प्रॉमथेप केप आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। प्रॉमथेप फुकेत शहर का सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फुकेत की सबसे अच्छी चीजों में से एक है बीच हम्पिंग। आप अपना पूरा दिन कमाला, कलीम, कटा नोई और नाई हन जैसी शांत बीच पर आराम करते हुए बिता सकते है। फुकेत शहर में मौजूद बीच थाईलैंड के सबसे बेहतरीन बीच में से एक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें