Teachers Day 2024: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में इस दिन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। देशभर के स्कूल-काॅलेजों में शिक्षक दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होता है, जिसमें छात्र-छात्राएं शिक्षकों को खास महसूस कराने के लिए प्रस्तुति देते हैं। इस दिन शिक्षकों की छुट्टी होती है, जब उन्हें छात्रों को पढ़ाना नहीं होता, बल्कि छात्र अपने प्रिय शिक्षकों को उनके शिक्षण कार्य में योगदान के लिए आभार देते हैं।
इस मौके पर कई स्कूलों में टीचर्स के लिए पार्टी या पिकनिक पर जाने का भी मौका मिलता है। स्कूल की तरफ से शिक्षक बाहर घूमने के लिए जाते हैं। एक दिन की ट्रिप पर या पिकनिक पर जा सकते हैं। कई जगहों पर छात्र-छात्राएं और शिक्षक बाहर हैंगआउट करने जाते हैं। इस बार अगर छात्र और शिक्षक या शिक्षकों का ग्रुप एक दिन के ट्रिप के लिए कहीं जाना चाहते हैं तो इन जगहों को विकल्प के तौर पर अपना सकते हैं।