Summer Vacation Places in Karnataka: गर्मी की छुट्टियों में चिलचिलाती धूप और उमस से राहत पाने के लिए लोग उत्तर भारत के हिल स्टेशनों की ओर रुख करते हैं। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिल स्टेशन गर्मियों में सुहाने और ठंडे मौसम के कारण पर्यटकों के पसंदीदा होते हैं। हालांकि अगर इस बार गर्मियों की छुट्टियां उत्तर भारत की बजाए दक्षिण भारत में मनाने की योजना बना सकते हैं। दक्षिण भारत में सिर्फ समुद्र तट और प्राकृतिक हरियाली ही देखने को नहीं मिलती, बल्कि गर्मी में ठंडे मौसम का भी आनंद उठा सकते हैं।
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के कुछ हिल स्टेशन और प्राकृतिक जगहें गर्मियों में घूमने के लिए अपनी बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यहां मौसम सालभर सुहावना रहता है और गर्मियों में भी ठंडी हवाएं राहत देती हैं। आइए जानते हैं कर्नाटक की उन खास जगहों के बारे में, जहां आप गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जा सकते है।