Summer Travel Ideas: भारत में अधिकतर लोग छुट्टी मनाने के लिए हिल स्टेशन की ओर रुख करते हैं। गर्मियों में ही नहीं, बल्कि सर्दियों में भी लोग परिवार, बच्चों, दोस्तों या पार्टनर आदि के साथ हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। देश में कई मशहूर हिल स्टेशन हैं, जहां साल भर पर्यटकों की भीड़ रहती हैं। इन दिनों गर्मियों की छुट्टी मनाने के लिए लोग हिल स्टेशन पर अधिक जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने, गर्मियों के मौसम में पहाड़ी इलाकों की ओर जाने का चलन कब से शुरू हुआ? देश की आजादी से पहले जब अंग्रेज भारत में रहा करते थे, तो वे यहां की गर्मी में रहने में असुविधा महसूस करते थे। अंग्रेज, जिन्हें उस जमाने में गोरे कहा जाता था, वह भारत के मैदानी इलाकों में अधिक तापमान और गर्मी को सह नहीं पाते। ऐसे में ब्रिटिश सरकार और अधिकारियों की पहल से भारत में ऐसी जगहें खोजी गईं, जहां गर्मी के मौसम में अंग्रेज जाकर रह सकें। उस दौर में अंग्रेजों ने कई पहाड़ियों पर हिल स्टेशन बनाए। आज भी अंग्रेजों के बनाए ये हिल स्टेशन अस्तित्व में हैं। इतने सालों में काफी बदलाव के बाद भी इन हिल स्टेशनों पर अंग्रेजों का स्ट्रक्चर और कुछ छाप देखने को मिल जाती है। इस बार गर्मियों के मौसम में आप अंग्रेजों के बनाए हिल स्टेशनों पर जा सकते हैं।