फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Travel Destinations: जुलाई में घूमने का बना रहे प्लान तो बेस्ट हैं ये जगहें, मानसून में मजा हो जाएगा दोगुना

Tue, 28 Jun 2022 08:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट जगहें - फोटो : Pixabay
Summer Travel Destinations : गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो रही हैं। जुलाई से बच्चों के स्कूल खुल रहे हैं। मौसम में भी बदलाव आ रहा है। मानसून आने से देश में जगह जगह पर तेज बारिश होना शुरू हो गई है। अगर ऐसे मौसम में आप घूमने का सोच रहे हैं तो आपको जगह का चयन सोच समझकर करना होगा। जुलाई में कोई छुट्टी नहीं है, इसलिए आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। दो से तीन दिन की ट्रिप में ऐसी जगह जाएं, जहां मानसून में घूमने का मजा दोगुना हो जाए। अक्सर लोग अपनी पसंदीदा किसी जगह पर घूमने के लिए चले जाते हैं लेकिन बारिश के कारण इन जगहों पर भूस्खलन या फिसलन हो जाती है और घूमने का मजा किरकिरा हो जाता है। इसलिए जुलाई में वीकेंड ट्रिप पर ऐसी जगह का चयन करें, जो मौसम के लिहाज से बेहतरीन जगह हों और यहां कम पैसों में घूमने का मजा दोगुना हो जाए।
विज्ञापन

2 of 5
जैसलमेर, राजस्थान - फोटो : Facebook/World of Rajasthan
जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

राजस्थान का जैसलमेर

जुलाई में मानसून के दौरान राजस्थान के सफर पर जा सकते हैं। बारिश के बीच रेतीले रेगिस्तान का मजा दोगुना हो जाएगा। जैसलमेर में कई सारे ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं, जहां आप इस मौसम में घूमने जा सकते हैं। जैसलमेर में सोनार किला, पटवा की हवेली, गड़ीसर लेक, बड़ा बाग, तनोट माता मंदिर और  लोद्रवा जैन मंदिर को आप घूम सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र - फोटो : Facebook/Your Amazing Places
महाराष्ट्र का महाबलेश्वर

महाराष्ट्र के खूबसूरत हिल स्टेशन महाबलेश्वर में आप जुलाई के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। बारिश के कारण यहां का नजारा बादलों से घिरा, सोंधी खुशबू और हल्की बौछारों से अधिक हरा भरा और रोमांटिक लगता है। कुछ एडवेंचर एक्टिविटी जैसे ट्रैकिंग आदि करके आप छुट्टियों को मजा दोगुना कर सकते हैं। महाबलेश्वर में घूमने के लिए वेन्ना लेक, कई सारे वाॅटर फाॅल, विल्सन पाॅइंट और प्रतापगढ़ फोर्ट आदि घूम सकते हैं। यहां जाने के लिए पुणे जंक्शन सबसे करीब रेलवे स्टेशन और पुणे एयरपोर्ट पास में है।

4 of 5
केरल के मुन्नार का खूबसूरत नजारा - फोटो : Social media
केरल का मुन्नार

बारिश के मौसम में केरल में स्थित मुन्नार की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। मानसून में मुन्नार घूमना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यह केरल का सुंदर हिल स्टेशन है, जहां मानसून में कई पर्यटक आते हैं। मुन्नार में आप ट्रैकिंग ट्रेल्स, चाय के बागानों का लुत्फ ले सकते हैं। मुन्नार जाने के लिए अलुना और एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन सबसे पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg
कर्नाटक का कुर्ग

जुलाई में आप कर्नाटक के कुर्ग को घूमने भी जा सकते हैं। यह अधिकतर कपल्स का भारत में पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन है। बारिश के बीच यहां के झरने अधिक मनमोहक हो जाते हैं। इसके अलावा झीलों में पानी उफान पर होता है। कॉफी के बागान को देखने के साथ ही आप ट्रेकिंग, घुड़सवारी का मजा भी ले सकते हैं। बैंगलोर से कुर्ग पहुंचने में पांच घंटे लगते हैं। वहीं मैसूर एयरपोर्ट से कुर्ग के करीब है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें