Nautapa Me Kaha Na Jaye: 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 9 दिनों तक तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रह सकता है। ऐसे में बिना जरूरी काम के यात्रा करना सेहत के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलना कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
नौतपा के दौरान शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, तेज सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को इस समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कई लोग छुट्टियों में ट्रैवल प्लान बना लेते हैं, लेकिन इस भीषण गर्मी में कुछ जगहों की यात्रा करना खतरनाक साबित हो सकता है।
अगर आप भी अगले कुछ दिनों में घूमने या सफर का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि नौतपा में किन जगहों पर जाने से बचना चाहिए और क्यों। आइए जानते हैं इस भीषण गर्मी में किन जगहों की यात्रा टालना आपके लिए बेहतर हो सकता है।