फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो बाजारः भारत में ये हैं स्ट्रीट शॉपिंग की वो जगह जहां सस्ते दामों में करें आराम से भरपूर शॉपिंग

Wed, 12 Feb 2020 11:59 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्ट्रीट मार्किट शॉपिंग के शौकीन लोगों के लिए बढ़िया जगह है। स्ट्रीट मार्किट बहुत आकर्षक और चहल-पहल भरी रहती हैं। इन बाजारों में आपको टेक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट की दुनिया से लेकर सभी तरह की अनूठी और विचित्र चीजें आसानी से मिल जाती हैं। सीधे कहें तो आप बस नाम लीजिए और वह सामान आपके सामने हाजिर हो जाएगा। कम बजट पर शॉपिंग करने वालों के लिए ये बाजार स्वर्ग से कम नहीं। अगली स्लाइड्स में हम आपको देश के बेहतरीन स्ट्रीट मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप हर जरूरत का सामान कम बजट में ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एफसी रोड, पुणे
  • स्टूडेंट्स से भरा रहने वाला पुणे का यह बाजार काफी फेमस है। यहां पर लेटेस्ट फैशन वाला सामान आसानी से मिल जाता है क्योंकि यहां पर आने वाला अधिकतर सामान मुंबई से ही आता है। यहां पर आपको वॉचेज़, एक्सेसरीज़, कपड़े, कुर्तीज़, बैग्स और जूते आसानी से सस्ते दामों में मिल जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सरोजनी मार्केट, दिल्ली
  • अगर आप किसी भी दिल्ली वाले से शॉपिंग की बात करेंगे तो वह सरोजनी मार्केट का जिक्र करना नहीं भूलेगा। दिल्लीवासी के लिए सरोजनी मार्केट के मायने ही अलग है। राजधानी दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट में आपको बेहतर क्वालिटी का सामान सस्ते दामों में मिल जाएगा। फैशनेबल कपड़े, बैग्स और जूतों से भरे रहने वाले इस मार्केट में अगर आप मोलभाव करने में एक्सपर्ट हैं तो आपको बेहतरीन चीज सस्ते दामों में आसानी से मिल जाएगी।

 

4 of 8
प्रतीकातमक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्पोरा सैटरडे नाइट, गोवा
  • गोवा पर लोग सिर्फ घूमने के लिए जाते हैं पर आपकी इस गलतफहमी को आज हम दूर करते हैं। गोवा में एक ऐसा मार्केट भी हैं जो शाम को 6 बजे खुलता है और यहां पहुंचते ही शॉपिंग का माहौल बन जाएगा क्योंकि यहां ज्वेलरी, फैशनेबल कपड़े, हैंडीक्राफ्ट, होम डेकोर तक सभी तरह की चीज़ें आसानी से मिल जाती हैं। खूबसूरत लाइट्स और म्यूज़िक इस मार्केट को दूसरे से अलग बनाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कर्मशियल स्ट्रीट, बंगलुरु
  • एक से एक क्वॉलिटी प्रो़डक्ट्स से भरे इस मार्केट ने भारत में स्ट्रीट शॉपिंग की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। इस मार्केट में आप आराम से सस्ती और बेहतरीन शॉपिंग कर सकते हैं क्योंकि इस मार्केट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां और मार्केट की तरह भीड़भाड़ नहीं रहती है।  

 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोलाबा कॉज़वे, मुंबई
  • मुंबई के सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट मार्केट कोलाबा कॉज़वे एक हाई-फैशन स्ट्रीट मार्केट है। यहां पर आपको सस्ते में ही फैशनेबल लुक मिल जाएगा। इस बाजार में स्टाइलिश कपड़े, बैग्स, फुटवेयर, बेल्ट, एक्सेसरीज सबकुछ आसानी से मिल जाता है। लोकल फ़ूड और कैफे इस मार्केट में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जनपथ, दिल्ली
  • दो लेन में बटा यह मार्केट भारतीय संस्कृति को अपने में समेटे हुए है। इस बाजार में सिर्फ फैशन प्रोडक्ट्स ही नहीं बल्कि  इंडियन हैंडिक्राफ्ट, हैंडलूम्स, बैग्स, स्टाइल क्लोथ्स व एक्सेसरीज आसानी से मिल जाएंगे और दाम सुन आपका दिन बन जाएगा। यहां पर आपको अलग- अलग प्रदेशों के स्टॉल्स आसानी से मिल जाएंगे।

 
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बापू बाजार, जयपुर
  • जयपुर का बापू बाजार आपको स्ट्रीट शॉपिंग का नया अनभुव देगा। शॉपिंग बैग बेडसीट्स, जयपुरी जूती, सलवार सूट्स, कुशन्स, होम डेकोर आर्टक्राफ्ट्स, एथनिक ज्वेलरी, लाह की चूड़ियों और रेडीमेड सूट्स सस्ते दामों में मिलते हैं। यह मार्केट आयुर्वेदिक डायजेस्टिव्स और नैचुरल हीना के लिए भी मशहूर है.

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें