भारत का पश्चिमी तट पर बहुत सारे ट्रेवल डेस्टिनेशन हैं। इन्ही में से एक है दमन हसीन छुट्टीयां बिताने की बेहतरीन जगह है। यहां पर लोग केवल समुद्र तट ही नहीं, स्वादिष्ट समुद्री भोजन और शराब के लिए भी जाते हैं। तो अगली बार जब आप जाएं तो यहां ऐसी चीजें हैं जो आपको देखने या करने से बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
सेंट जेरोम फोर्ट
शहर के सबसे साफ और रंगीन हिस्सों में से एक है दमन में मौजूद किला। न केवल आपको यहां शहर के सबसे पुराने प्रतिष्ठानों को देखने का मौका मिलेगा, बल्कि कुछ रंगीन पुर्तगाली वास्तुकला और इमारतें भी हैं जो आपको कुछ गंभीर पुडुचेरी का अहसास देंगे।
विज्ञापन
3 of 5
लाइटहाउस
दमन में लाइटहाउस के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसके चारों ओर बने बैठक पर बैठ सकते हैं और समुद्र, नीचे मछुआरों के बाजार और दूर तक नौकाओं को देख सकते हैं। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। सुबह सूर्योदय और सूर्यास्त को करीब से देखने के लिए बेहतरीन जगह है।
4 of 5
बीच
दमन में दो प्रमुख बीच हैं जिनका नाम Jampore और Devka है। आपको यहां पर न ही केवल सी-फूड मिलेगा। यहां का वातावरण बेहद शांत और खुशनुमा है और आपको बहुत सुकून देगा। पिकनिक मनाने, दोस्तों के साथ इंजॉय करने के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं।
इसके अलावा दमन और दीव में बहुत सारी ऐसी जगहें हैं, जहां घूमा जा सकता है। इनमें दमनगंगा, Our Lady of Rosary Chapel, हिल्सा अक्वेरियम, Kachigam Water Tank, रिज साइड गार्डन और बॉम जीसस की चर्च शामिल है। इस बार दमन और दीव का प्लान बनाएं तो पूरी लिस्ट बनाकर निकलें और ढेर सारी छुट्टियां भीं क्योंकि वहां घूमने के लिए जगहें इतनी हैं कि छुट्टियां कम पड़ जाएंगी।