फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन है मूर्तिकला और स्थापत्य का बेजोड़ नमूना, एक बार देखने के बाद कह उठेंगे वाह!

Sun, 15 Sep 2019 02:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
     
घूमने का बहुत शौकीन हूं। यूरोप के कई देशों मैं घूम चुका हूं। ऐसा कहना है टीवी के स्टार शक्ति आनंद का। अपने स्पेन के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने ने बताया। कुछ दिन पहले मैं मैड्रिड (स्पेन) गया था। यह एक कमाल का अनुभव था। जब मैं इस यात्रा को याद करता हूं तो समझ में नहीं आता कि कहां से शुरू करूं? मैड्रिड लैंड करने के साथ ही मैंने इस शहर को खंगालना शुरू कर दिया। मैड्रिड देखने से अधिक समझने और महसूस करने का शहर है। यहां की संस्कृति को देखना और समझना मेरे लिए अनोखा अनुभव था।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
मैड्रिड पहाड़ों की गोद में बसा हुआ है। यहां पर बहुत से खूबसूरत पहाड़ हैं। पहाड़ों के ऊपर जाने के लिए ट्रेनें चलाई जाती हैं। यहां पहाड़ों के ऊपर कई चर्च बने हुए है, जिन्हें देखने के लिए बहुत से लोग आते है। घूमने से अधिक यहां की संस्कृति को जानना बेहद शानदार था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
travel - फोटो : pixa
मैड्रिड में मैंने कई तरह के लजीज भोजन का आनंद लिया। भोजन के मामले में इतनी भिन्नता मैंने किसी और जगह नहीं देखी। मुझे इस शहर में भारतीय रेस्तरां ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ी। यहां की एक खास डिश 'पैला' मुझे बहुत पसंद आई। यह अपने भारतीय भोजन से काफी मिलती जुलती है। इसे चावल, दाल, मटन, चिकन, सी-फूड आदि डालकर पकाया जाता है। इसमें हरी सब्जियां भी डाली जाती हैं। यूरोपीय देशों के लोग हरी सब्जियों के बहुत शौकीन होते हैं। मैड्रिड के रेस्तरां भोजन में सलाद जरूर परोसते है, जो बहुत सी सब्जियों और फलों से बनाया जाता है।

 

4 of 5
- फोटो : pixa
मैड्रिड के आसपास बहुत से शानदार नजारे हैं, जिन्हें  देखने के लिए ट्रेन या टैक्सी सबसे अच्छा माध्यम है। यहां की संस्कृति और लोगों के रहन-सहन को करीब से जानना दिलचस्प था। इस शहर में हर गली और चौराहे पर डांस के शो होते रहते हैं। मैं दो बार ‘फ्लेमिंगो’ देखने गया, जो यहां का मशहूर डांस फॉर्म है। यह केवल मैड्रिड ही नहीं, बल्कि स्पेन के कई शहरों में फैला है। यह शानदार ऊर्जा से भरा हुआ शो है, जिसे देखने के बाद आप खुद को तारोताजा महसूस करेंगे। स्पेन के लोगों ने अपनी संस्कृति को कड़ी मेहनत और लगन से संजोकर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
 मैड्रिड मूर्तिकला के जानकार लोगों से भरा हुआ है। मेरे गाइड ने यहां की कला की एक-एक बारीकी को बहुत अच्छी तरह समझाया। मैड्रिड के बाद मैं बार्सिलोना गया। बार्सिलोना के बाद वैलेंसिया का नंबर आया। स्पेन में कला और स्थापत्य के बेहतरीन नमूनों के दर्शन होते हैं। इस देश का सांस्कृतिक धरातल बहुत समृद्ध है। भारत में मेरी पसंदीदा जगह गोवा है। यहां के समुद्री बीच मुझे बहुत आकर्षित करते हैं। भविष्य में मौका मिला तो नार्वे और कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाना चाहूंगा। 
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें