आप अगर घूमने की योजना बना रहे हैं और आपके पास पैसे नहीं है तो अपनी जरूरतों में कटौती करके आप अपनी पसंदीदा जगह की सैर कर सकते हैं। पैसे बचाकर घूमने का आनंद ही अलग है। इससे न सिर्फ आप बचत करना सीखते हैं बल्कि आपके भीतर मितव्ययता की प्रवृत्ति भी आती है। दरअसल, जब हम सैर पर जाते हैं तो खर्च होना लाजमी है क्योंकि यात्राओं के जरिए ही हम खुद का विस्तार करते हैं और नई चीजों को देखते और उनका अनुभव करते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप पैसे बचाकर यात्राएं कर सकते हैं, अपनी पसंदीदा जगहों पर छुट्टियां बिता सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
solo travel
पैसे बचाने के लिए फीजूल खर्ची की आदत में बदलाव लाना जरूरी है। आप फौरन फीजूल खर्ची पर रोक लगा दें। अपनी जरूरतों को सीमित कर दें।
विज्ञापन
3 of 10
ट्रैवल
पैसा बचाने के लिए आपको सबसे पहले योजना बनानी चाहिए। यह देखना चाहिए कि आप किन चीजों पर पैसा खर्च करते हैं और क्या उन चीजों पर खर्च करना जरूरी है। मसलन अगर आप बाहर के खाने पर बहुत खर्च करते हैं तो इसे रोकने के लिए घर में खाना बनाना शुरू कर दें। इससे आपके पैसे बचेंगे।
4 of 10
travel
- फोटो : social media
अगर आपकी आदत बाहर से हर दिन फास्ट फूड मंगाकर खाने की है तो इसे कम कर दें और रोज के हिसाब से उतने पैसे अपनी यात्रा के लिए बचाएं।
विज्ञापन
5 of 10
travel
- फोटो : social media
अगर आप महीने में पांच दिन किसी बड़े कॉफी शॉप में कॉफी पीते हैं तो इसमें कटौती की जा सकती है। आप घर पर कॉफी बनाकर पी सकते हैं। इससे आपके काफी पैसे बचेंगे।
विज्ञापन
6 of 10
travel app
- फोटो : social media
आप अगर अकेले किराए के कमरे में रहते हैं तो पार्टनर की तलाश कर लें। किसी रूममेट को रखने से आपका किराया आधा हो जाएगा और उतने पैसे को आप अपनी यात्रा के लिए बचा सकेंगे।
विज्ञापन
7 of 10
ट्रेवल
अगर आपने घर में इंटरनेट लगा रखा है और मोबाइल में भी इंटरनेट है तो आप एक जगह से इंटरनेट की कटौती कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके घर में इंटरनेट और केबल दोनों हैं तो आप केबल को हटा सकते हैं। इससे आपके पैसे बचेंगे।
8 of 10
travel
सबसे अच्छा है कि आप सेविंग अकाउंट खोलें और उसमें फिक्स डिपॉजिट कर लें। हर महीने एक तय राशि को बचाएं ताकि आप जब घूमने जाएं तो यह पैसा आपके काम आ सके।
9 of 10
online shopping
- फोटो : The Petronics
आप नई चीजों की जगह सेकेंड हेंड चीजें खरीद सकते हैं। इससे आपके पैसे बचेंगे। इसके अलावा बाहर जाकर शॉपिंग करने से बढ़िया है आप ऑनलाइन शॉपिंग करें और आने-जाने में लगने वाले खर्चे को घूमने के लिए बचाएं।
आप अगर स्मोकिंग करते हैं और शराब पीते हैं तो इस आदत पर रोक लगा दें, इससे आपके काफी पैसे बचेंगे और जब आप किसी नई जगह घूमने जाएंगे तो आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी।