कपड़ों का ध्यान
हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति बहुत भिन्न है। तो जब आप केरल, तमिलनाडु या आंध्र प्रदेश की यात्रा पर निकलें तो अपने कपड़ों का विशेष ध्यान रखें। वैसे तो यहां की संस्कृति के हिसाब से कपड़े तो आप पहन नहीं सकते हैं। लेकिन जब भी इन जगहों पर जाएं तो कॉटन के, पतले और आरामदायक कपड़ें पहने क्योंकि यहां पर गर्मी बहुत पड़ती है। महिलाओं को साथ में एक बड़ा स्कार्फ रखना चाहिए, जिससे ये किसी भी समय अपना शरीर ढ़ंक सकें।