फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवेंचर ट्रिप की कर रहीं है तैयारी तो कपड़ों के चयन में रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 03 Nov 2019 10:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
यात्रा के बारे में सोच कर ही मन खुशी और रोमांच से भर जाता है। जब किसी खास ट्रिप पर जाना हो तो तैयारी भी बहुत सारी करनी पड़ती है। बैग की पैकिंग में हम कुछ चीजों का ध्यान तो रखते हैं लेकिन कपड़े और फुटवियर बिना सोचे-समझे रख लेते हैं। जिसकी वजह से कई बार यात्रा के दौरान लड़कियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। तो चलिए आज कुछ टिप्स जानते हैं आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा के लिए।




 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social media
बहुत चुस्त जींस 
कहीं पर भी यात्रा के दौरान बहुत चुस्त जींस न पहनें क्योंकि इस तरह की जींस को पहन कर बहुत लंबे समय तक बैठने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा फैशन के बहाव में रिप्ड जींस या लेदर की जींस को भी न पहनें। हमेशा लंबे सफर या एडवेंचर ट्रिप पर जा रहीं हो तो स्ट्रेचेबल जींस या थोड़ी ढ़ीली पैंट पहनें।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
हाई हील्स
कभी भी यात्रा के दौरान हाई हील्स नहीं पहननी चाहिए। क्योंकि कई बार तेज गति से चलने की जरूरत पड़ जाती है। इसलिए सफर के दौरान हल्की व फ्लैट सैंडल या चप्पल पहनें। इसके अलावा फीते वाले जूते पहनने से भी बचें क्योंकि इन्हें बार-बार पहनना और उतरना मुश्किल होता है।

4 of 6
सफेद कपड़े
बहुत से लोगों को सफेद कपड़े पहनने का बड़ा शौक होता है। लेकिन यात्रा के दौरान सफेद पहनने से बचें क्योंकि ये जल्दी गंदे हो जाते हैं। 
इसके साथ ही बड़े हैंड बैग की जगह पर छोटे क्रास बैग लें। ये जगह भी कम घेरते हैं और इन्हें संभालना भी आसान होता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
तेज परफ्यूम 
अगर आपको तेज परफ्यूम लगाने का शौक है तो कोशिश करें कि सफर के दौरान न लगाएं। क्योंकि आपके तेज महक के परफ्यूम से और लोगों को  दिक्कत हो सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांटेक्ट लेंस
कान्टैक्ट लैंस
अगर आप लेंस का प्रयोग करते हैं तो यात्रा के दौरान चश्मा लगाने में ही समझदारी है। क्योंकि कभी कभार आंखों में धूल-मिट्टी के कण चले जाने पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें