फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां किराए पर मिलेगा पार्टनर, आप भी हैं सोलो ट्रैवलर तो ऐसे रोमांटिक हो जाएगा आपका सफर

Sun, 05 Jan 2020 04:38 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
यात्राओं का अपना रोमांच होता है। कभी दोस्तों के साथ और कभी परिवार के सदस्यों के साथ आपने यात्रा तो खूब की होगी। वहीं, सोलो ट्रिप यानी कि अकेले घूमने का भी अपना अलग ही मजा होता है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि सोलो ट्रिप पर आप निकलें, आपको अकेले घूमने का मन नहीं और आपको पार्टनर की तलाश है तो आपको किराए पर पार्टनर मिल सकता है? हो गए न हैरान? आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 6
दुनिया डिजिटल दौर में पहुंच चुकी है। आपके सुबह जगने, काम पर जाने, खाने-पीने और घूमने से लेकर वापस घर लौटने तक, आपकी दिनचर्या का एक बड़ा हिस्सा आपके छोटे से स्मार्टफोन पर आश्रित हो चुका है। आपके पास भले ही पैसे न हों, लेकिन आपका स्मार्टफोन आपके साथ हो तो दिक्कत नहीं होती। दरअसल, किराए पर पार्टनर के लिए भी आप अपने स्मार्टफोन पर एपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
आप अपने इंस्टाग्राम पर ब्वायफ्रेंड के साथ ये एपॉइंटमेंट फिक्स कर सकते हैं और उसके साथ टूर पर जा सकते हैं, तस्वीरें खिंचवा सकते हैं, कई सारे टूरिस्ट प्लेस घूम सकते  हैं। अपने इंस्टा ब्वायफ्रेंड के साथ दो घंटे की डेट पर आपको काफी रोमांटिक फील होगा।  अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि ये सुविधा आखिर कहां उपलब्ध है और कहां के टूर के लिए है। तो आइए, इस बारे में भी बताते हैं।

4 of 6
rome - फोटो : Pixabay
दरअसल, यह सुविधा रोमांटिक रोम में उपलब्ध है। एपॉइंटमेंट फिक्स होने के बाद आप इस ब्वॉयफ्रेंड के साथ दो घंटे की डेट शेड्यूल कर पाएंगे और फिर रोम की गलियों में घूम सकते हैं और वहां के मॉन्युमेंट्स देख सकते हैं। इतना ही नहीं वह आपको कॉफी पिलाने भी ले जाएगा। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है न, लेकिन यह सच है।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेवी फाउंटेन, रोम - फोटो : Social media
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये इंस्टा ब्वॉयफ्रेंड है कौन? इनका नाम है इमैन्युएले(Emanuele), जो कि एक साइकालॉजिस्ट यानी मनोवैज्ञानिक हैं। रोम में ही पैदा हुए और पले-बढ़े इमैन्युएले 5 साल तक सोशल मीडिया मैनेजर रह चुके हैं। उन्हें रोम की परफेक्ट टूरिस्ट प्लेसों के बारे में खूब पता है। रोम में कई सारी सोलो ट्रैवलर उनकी फैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अब आप सोच रहे होंगे कि इस सर्विस के लिए इमैन्युएले कितने पैसे लेते हैं? उनका सर्विस चार्ज बेहद सस्ता है। आपको जानकर आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि इस सर्विस के लिए वह करीब 6510 रुपये लेते हैं। ये सेवा ले चुकी महिला ट्रैवलरों के अनुसार इमैन्युएले  बेहतर साथी साबित होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें