फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solo Travel Tips: पहली बार कर रहे हैं अकेले यात्रा तो इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 13 Jan 2020 08:24 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
Tourist - फोटो : Pixabay
यात्राएं करना अपने आप में अनूठा अनुभव होता है। यात्राएं आपको न केवल दुनिया के अलग-अलग रूप दिखाती हैं, बल्कि यात्रा करने से खुद को पहचानने का भी मौका मिलता है। जीने की प्रेरणा मिलती है। घुमक्कड़ी एक अच्छी आदत है, जो आपके व्यक्तित्व में निखार लाती है। आपको अबतक घूमने की आदत नहीं लगी है, तो इसे बिना देरी किए अपने जीवन में शामिल कीजिए। अगर आपने अबतक अकेले यात्रा नहीं की है, तो घबराने की कोई बात नहीं। बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और आपकी यात्रा सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 12
solo travel
आप छोटी-छोटी यात्राओं से शुरुआत करें। कोशिश करें कि आप जहां रहते हैं, वहां से पास पड़ने वाली जगहों की सैर करना शुरू करें।
विज्ञापन

3 of 12
ट्रैवल करते समय सामान जितना कम हो और जितना जरूरी हो उतने ही रखें। इससे आप आसानी से घूम सकेंगे।

4 of 12
- फोटो : Pixabay
जिस जगह जाने की योजना बना रहे हैं, उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर करें। अच्छी तरह से जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें।
विज्ञापन

5 of 12
Celebration - फोटो : Pixabay
सबसे पहले ऐसी जगहों पर जाएं, जो जानी-पहचानी है। आप ये भी कर सकते हैं कि जहां आपके दोस्त-रिश्तेदार हों, वहां जाएं। इससे आपके पैसे भी कम खर्च होंगे और सुविधाओं के लिहाज से भी सही रहेगा।
विज्ञापन

6 of 12
travel - फोटो : pixa
आप जहां जा रहे हों, वहां ठहरने और आने-जाने के साधनों के बारे में जरूर पता कर लें। टिकटें एडवांस बुक कर लें और चाहें तो होटल भी पहले से बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पास में ज्यादा कैश रखना सुरक्षा के लिहाज से भी सही नहीं है। आप जहां जाएं वहां कैश की जगह एटीएम कार्ड और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें।

8 of 12
travel - फोटो : pixa
पहले देश के अलग-अलग राज्यों में घूमें। इससे आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा और इसके बाद आप चाहें तो विदेश यात्राएं भी कर सकते हैं।

9 of 12
वीजा ऑन अराइवल वाले देशों में पहले जाएं। बहुत से ऐसे देश भी हैं, जहां वीजा नहीं लगता। उन जगहों के बारे में एक्सप्लोर करें और घूम आएं।

10 of 12
स्पीड डायल - फोटो : Amar Ujala
आप जहां भी जाएं, इमरजेंसी नंबरों को याद रखें। महिलाओं के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर होते हैं। पुलिस का नंबर भी मोबाइल में सेव रखें।

11 of 12
यात्राओं के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए शांत दिमाग से निर्णय लें। किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं और सुरक्षा का ध्यान रखें।
विज्ञापन

12 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तव में घूमने के दौरान आप जिंदगी के कई आयाम सीखते हैं। चाहे रास्ते में कोई समस्या आ जाए, कोई गलत आदमी मिल जाए या कुछ और तो आप अपनी अक्लमंदी से इन समस्याओं का हल ढूंढ लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें