Slow Travel Trend Kya Hai, Benefits: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर चीज जल्दी-जल्दी करने की आदत बन चुकी है, यहां तक कि छुट्टियां भी लोग जल्दी जल्दी मनाने लगे हैं। छुट्टियों में लोग घूमना पसंद करते हैं लेकिन वक्त की कमी के कारण कम समय में ज्यादा जगहें देखने की कोशिश करते हैं। इसके कारण सफर एक तरह की टू डू लिस्ट बनकर रह जाता है। लेकिन अब इस सोच में बदलाव आ रहा है। एक नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसे स्लो ट्रैवल कहा जाता है।
स्लो ट्रैवल का मकलब है, कम जगहों पर जाएं, लेकिन उन्हें गहराई से एक्सप्लोर करें। यह ट्रेंड सिर्फ घूमने का तरीका नहीं है, बल्कि एक माइंडसेट है, जहां आप हर पल को महसूस करते हैं, लोकल कल्चर को समझते हैं और खुद को रिलैक्स करते हैं। इसमें भागदौड़ नहीं, बल्कि सुकून और अनुभव को प्राथमिकता दी जाती है।
कोविड काल के बाद लोगों ने महसूस किया कि सफर का असली मजा तभी है जब आप उसे जीते हैं, न कि सिर्फ फोटो खींचकर आगे बढ़ जाते हैं। यही कारण है कि स्लो ट्रैवल अब मिलेनियल्स और जेन जी के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहा है।