शिरुई लिली फूल
- फोटो : Self
शिरुई लिली फेस्टिवल क्या है?
शिरुई लिली फेस्टिवल मणिपुर सरकार द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय उत्सव है, जो हर साल मई में शिरुई लिली के खिलने के दौरान मनाया जाता है। यह उखरूल जिले के शिरुई गांव और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य शिरुई लिली फूल के संरक्षण को बढ़ावा देना है। साथ ही मणिपुर की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करना और पर्यटन को प्रोत्साहिक करना है। इस फेस्टिवल के माध्यम से युवाओं के लिए खेल, संगीत और कला मंच प्रदान किया जाता है।