रूबी शुक्ला
Shardiya Navratri 2024: 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूप की आराधना होती है। नवरात्रि के त्यौहार में देश के प्रतिष्ठित माता मंदिरों में श्रद्धालु अपनी आस्था लिए माता के दर्शन को पहुंचते हैं। नवरात्रि पर जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के अंदर त्रिकुटा पहाड़ियों की ढलान पर कटरा, रियासी में स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार से लेकर मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में स्थित मां शारदा देवी मंदिर में जमकर भीड़ लगती है।
लेकिन, अगर आप किसी कारणवश मां वैष्णो देवी या मां शारदा के दर्शन को नहीं जा पा रहे हैं तो चलिए आपको दिल्ली-एनसीआर के कुछ प्रसिद्ध माता मंदिर के बारे में बताते हैं, जहां आप इस शारदीय नवरात्रि पर जाकर देवी मां के दर्शन कर सकते हैं और आशीर्वाद ले सकते हैं।