फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: जानें देवी मां के 52 शक्तिपीठों के नाम और स्थान, दर्शन के लिए इन शहरों की ओर करें रुख

Mon, 26 Sep 2022 08:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शारदीय नवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला
Sardiya Navratri 2022: 26 सितंबर 2022 से शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हुई है। नौ दिनों के इस पर्व में माता के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन भक्त अपने घरों में कलश स्थापना कर देवी मां का स्वागत करते हैं। मान्यता है कि इन नौ दिन माता भक्तों के घर में वास करती हैं। भक्त देवी का उपवास रखते हैं और माता के पवित्र मंदिरों के दर्शन करते हैं। वैसे तो पूरे देश में देवी मां के कई स्वरूपों के कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है, जिनकी अपनी महिमा हैं। लेकिन हिंदू मान्यताओं के मुताबिक भगवान शिव की पहली पत्नी माता सती के अंग और आभूषण धरती पर जिन जगहों पर गिरें, वह सभी शक्तिपीठ बन गए।  तंत्र चूड़ामणि में 52 शक्तिपीठ माने जाते हैं। नवरात्रि के मौके पर अगर आप माता सती के प्रसिद्ध 52 शक्तिपीठों के दर्शन करना चाहते हैं तो जान लीजिए सभी शक्तिपीठों के नाम और स्थान।
विज्ञापन

2 of 6
देवीपाटन शक्तिपीठ - फोटो : amar ujala
देवी मां के 52 शक्तिपीठों की पूरी सूची

1. मणिकर्णिका घाट, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
2. माता ललिता देवी शक्तिपीठ, प्रयागराज  
3. रामगिरी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश
4. वृंदावन में उमा शक्तिपीठ (कात्यायनी शक्तिपीठ)
5. देवी पाटन मंदिर, बलरामपुर
6. हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ, मध्य प्रदेश
7. शोणदेव नर्मता शक्तिपीठ, अमरकंटक, मध्यप्रदेश
8. नैना देवी मंदिर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश  
9. ज्वाला जी शक्तिपीठ, कांगड़ा,  हिमाचल
10. त्रिपुरमालिनी माता शक्तिपीठ,जालंधर,  पंजाब

Happy Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि पर हर दिन प्रियजनों को भेजें माता रानी के ये ट्रेंडिंग वॉलपेपर
 
विज्ञापन

3 of 6
नैना देवी - फोटो : SOCIAL MEDIA
11. महामाया शक्तिपीठ, अमरनाथ के पहलगांव, कश्मीर
12. माता सावित्री का शक्तिपीठ, कुरुक्षेत्र, हरियाणा
13. मां भद्रकाली देवीकूप मंदिर, कुरुक्षेत्र,हरियाणा
14. मणिबंध शक्तिपीठ, अजमेर के पुष्कर में
15 .बिरात, मां अंबिका का शक्तिपीठ राजस्थान
16. अंबाजी मंदिर शक्तिपीठ- गुजरात
17. मां चंद्रभागा शक्तिपीठ, जूनागढ़, गुजरात
18. माता के भ्रामरी स्वरूप का शक्तिपीठ, महाराष्ट्र
19. माताबाढ़ी पर्वत शिखर शक्तिपीठ, त्रिपुरा
20.देवी कपालिनी का मंदिर, पूर्व मेदिनीपुर जिला, पश्चिम बंगाल

4 of 6
विशालाक्षी शक्तिपीठ, वाराणसी - फोटो : facebook
21. माता देवी कुमारी शक्तिपीठ, रत्नावली, बंगाल
22- माता विमला का शक्तिपीठ, मुर्शीदाबाद, बंगाल
23- भ्रामरी देवी शक्तिपीठ जलपाइगुड़ी, बंगाल
24. बहुला देवी शक्तिपीठ- वर्धमान, बंगाल
25. मंगल चंद्रिका माता शक्तिपीठ, वर्धमान, बंगाल
26. मां महिषमर्दिनी का शक्तिपीठ, वक्रेश्वर, पश्चिम बंगाल
27. नलहाटी शक्तिपीठ, बीरभूम, बंगाल
28. फुल्लारा देवी शक्तिपीठ, अट्टहास, पश्चिम बंगाल
29. नंदीपुर शक्तिपीठ, पश्चिम बंगाल
30. युगाधा शक्तिपीठ- वर्धमान, बंगाल

Shardiya Navratri: दिल्ली की इन जगहों पर मिलता है फलाहारी खाना, नवरात्रि व्रत में कर सकते हैं सेवन
 
विज्ञापन

5 of 6
भद्रकाली देवीकूप शक्तिपीठ - फोटो : facebook/bhdrakalidevikoop
31. कलिका देवी शक्तिपीठ, बंगाल
32. कांची देवगर्भ शक्तिपीठ, कांची, पश्चिम बंगाल
33. भद्रकाली शक्तिपीठ, तमिलनाडु
34. शुचि शक्तिपीठ, कन्याकुमारी, तमिलनाडु
35. विमला देवी शक्तिपीठ, उत्कल, उड़ीसा
36. सर्वशैल रामहेंद्री शक्तिपीठ, आंध्र प्रदेश
37. श्रीशैलम शक्तिपीठ, कुर्नूर, आंध्र प्रदेश
38. कर्नाट शक्तिपीठ, कर्नाटक
39. कामाख्या शक्तपीठ, गुवाहाटी, असम
40. मिथिला शक्तिपीठ, - भारत नेपाल सीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कामाख्या देवी - फोटो : अमर उजाला
41. चट्टल भवानी शक्तिपीठ, बांग्लादेश
42. सुगंधा शक्तिपीठ, बांग्लादेश
43. जयंती शक्तिपीठ, बांग्लादेश
44. श्रीशैल महालक्ष्मी, बांग्लादेश
45. यशोरेश्वरी माता शक्तिपीठ, बांग्लादेश  
46. इन्द्राक्षी शक्तिपीठ, श्रीलंका  
47. गुहेश्वरी शक्तिपीठ, नेपाल
48. आद्या शक्तिपीठ, नेपाल
49.दंतकाली शक्तिपीठ- नेपाल
50. मनसा शक्तिपीठ,तिब्बत
51. हिंगुला शक्तिपीठ-पाकिस्तान 

Navratri 2022: नवरात्रि में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का है प्लान, तो इन बातों पर रखें ध्यान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें