फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड पर देखने जाएं दिल्ली में कबाड़ से बने हैं दुनिया के ये सात अजूबे, विदेशी भी रह जाते हैं हैरान

Fri, 08 Feb 2019 12:00 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
seven wonders - फोटो : social media
दुनिया के सात अजूबों का दीदार अगर आप भी करना चाहते हैं तो आपको उसके लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है, न ही किसी वीजा और पासपोर्ट की जरूरत है। आप दिल्ली में महज कुछ रुपये खर्च करके ही इसका दीदार कर सकते हैं। जी हां दिल्ली के सराय काले खां बस टर्मिनल के पास बना वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड पार्क बनकर तैयार हो गया है, जिसे आम लोगों के लिए जल्द ही खोला जाएगा। इस पार्क में आप बहुत आसानी से दुनिया के सात अजूबों का दीदार कर सकेंगे। पार्क की खास बात यह है कि यहां पर बने सात अजूबे रद्दी कागज और कबाड़ से बनाए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
seven wonders - फोटो : social media
इस पार्क में आप आगरा के ताजमहल के साथ स्टैचू ऑफ लिबर्टी  तक का दीदार कर सकेंगे। पार्क में बना यह ताजमहल भले ही ओरिजनल नहीं है और न ही किसी पत्थर से नहीं बना हुआ है, लेकिन खूबसूरती के मामले में यह किसी से कम नहीं है। इसमें कुछ इमारतों का निर्माण साइकल के पार्टस से किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
seven wonders - फोटो : social media
स्टैचू ऑफ लिबर्टी को इतनी खूबसूरती से बनाया गया है कि आप देखकर अंदाजा भी नहीं लगा सकते है कि इसे किसी कलाकार ने कबाड़ से बनाया है। यह न्यूयॉर्क में स्थिति स्टैच्यू का प्रतिरूप है।

4 of 5
seven wonders - फोटो : social media
इस पार्क में आपको गीजा का ग्रेट पीरामिड भी देखने को मिलेगा। इसे बेहद खूबसूरती से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
seven wonders - फोटो : social media
लिविंग टावर ऑफ की लंबाई आप देखकर चौक जाएंगे। क्योंकि ऑरिजनल लिविंग टावर ऑफ की लंबाई के मुकाबले इसकी लंबाई बहुत कम है लेकिन इसे देखकर एक बार आप चौक जरूर जाएंगे।आखिर कबाड़ से कोई इतना खूबसूरत निर्माण कैसे कर सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें