फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्नत से कम नहीं है गोवा के ये सीक्रेट बीच, प्राइवेसी और सुकून के लिए है बेस्ट प्लेस

Tue, 12 Feb 2019 12:03 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
goa beach party - फोटो : file photo
पिछले काफी समय से जिसे देखो वो गोवा घूमने जा रहा है। हॉलीडे के लिए गोवा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। अगर आप भी गोवा में हैंगआउट करने का प्लान कर रहे हैं तो वहां के फेमस पब्स, बीच के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं वहां के सीक्रेट जगहों के बारे में जो आपकी ट्रिप को और भी ज्यादा यादगार बना देंगे।
विज्ञापन

2 of 9
butterfly beach
बटरफ्लाई बीच
नाम की तरह यह बीच भी बेहद खूबसूरत है। अगर आप गोवा जाकर ऐसी जगह की तालाश कर रहे हैं जहां व्यू के साथ-साथ आपको प्राइवेसी भी चाहिए तो बटरफ्लाई बीच से बेहतर जगह कोई और हो ही नहीं सकती। यहां जाने के लिए आपको अगोंडा या पालोलेम बीच से नाव लेकर जाना होगा।
विज्ञापन

3 of 9
galjibaj beach
गल्जीबाग बीच
समंदर के किनारे अपने पार्टनर के साथ यम्मी लजीज सी-फूड खाने से बेहतर क्या हो सकता है। बस आपको भी मारनी है ऐसी ही ड्रीम डेट तो सोच क्या रहे हैं अपनी बकट लिस्ट में गल्जीबाग बीच को भी शामिल कर लीजिए।

4 of 9
hollant beach
होलांत बीच
ये बीच देखने में सूखी नदी जैसा लगता है। यहां आप तैर नहीं सकते, लेकिन आपको अगर शांत और अकांत जगह की तालाश है तो यह आपके लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन

5 of 9
kakolem beach
काकोलम बीच
अगर आप कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं तो आप काकोलम बीच जरूर जाएं। इस बीच को टाइगर बीच भी कहते हैं। यहां की खूबसूरती देखकर पक्का आप बार-बार वहां जाना चाहेंगे। यहां की रेत इतनी साफ और सुंदर है कि लगता है जैसे रेगिस्तान की रेत हो। इस बीच तक जाने के लिए आपको कोला गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग 66 का रूख करते हुए जाना होगा। आप चाहे तो आसपास के बीच से नाव लेकर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
velsao beach
वेलसाव बीच
यह बीच दक्षिण गोवा में है, जहां आपको समंदर और शांति के साथ-साथ चिड़ियों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 9
betul beach
बेतुल बीच
अगर समंदर और आईलैंड का मजा साथ लेना चाहते हैं तो इसके लिए बेस्ट जगह है बेतुल बीच। यहां देखने के लिए एक छोटी सी झील भी है। इसके अलावा यहां 17वीं शताब्दी का बना एक किला भी है।

8 of 9
agonda beach
अगोंडा बीच
अगर आप फिल्मी स्टाइल में सुंदर सा समंदर के किनारे धूप में बैठकर छतरी लगाकर समंदर का दीदार करना हो तो ये जगह बिल्कुल सही है।
विज्ञापन

9 of 9
cola beach
कोला बीच
इस बीच पर नारियल के पेड़ों के साथ-साथ नीले आसमान का दीदार करके आप बहुत रिलेक्स फील करेंगे। यहां एक झील है जिसके पास आप रात भर समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें