Shopping Destination in Delhi: खरीदारी का शौक रखने वाली महिलाएं या लड़कियां सेल या सस्ते में शॉपिंग करना पसंद करती हैं। इसके लिए वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों का उपयोग करती हैं। ऑफलाइन माध्यम से खरीदारी के लिए लोग ऐसी स्थानीय बाजारों की तलाश में रहते हैं, जहां सामान बहुत सस्ते दामों में मिल जाता है। महिलाएं सबसे ज्यादा खरीदारी कपड़ों की करती हैं। अब ट्रेंडी फैशन के कपड़े कम दाम पर मिलना मुश्किल रहता है। लेकिन दिल्ली में एक ऐसी बाजार है, जहां ट्रेंडी फैशन के कपड़े आपको बजट से भी कम में मिल जाते हैं।
विंटर वियर हों या गर्मियों के आरामदायक कपड़े हों, सभी कुछ आपको बहुत कम दामों में इस बाजार में मिलते हैं। कम दाम से मतलब 400-500 रुपये नहीं, बल्कि 100-150 रुपये में आपको स्टाइलिश टाॅप, वेस्टर्न ड्रेस और जींस आदि मिल जाती है। यह बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे इस इस बाजार में मात्र 20 रुपये की कीमत में भी कपड़े खरीद सकते हैं।
अगर आप सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों की तलाश में हैं, तो दिल्ली आपके लिए शॉपिंग का स्वर्ग है। खासकर जब बात हो 20 रुपए जैसी कम कीमत में कपड़े खरीदने की, तो दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में जा सकते हैं।