Sakat Chauth 2026 Ganesh Temples : भारतीय संस्कृति में संतान की रक्षा और दीर्घायु की कामना से मां उपवास करती हैं। नए साल की शुरुआत का पहला पर्व है मां, मातृत्व और संतान की लंबी आयु वाला है। इस वर्ष 6 जनवरी 2026 सकट चौथ मनाया जा रहा है। सकट चौथ वही पावन तिथि है, जब माताएं निर्जल व्रत रखकर संतान की लंबी आयु, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की कामना करती हैं। सकट चौथ पर विघ्नहर्ता गणपति की पूजा की जाती है।
मान्यता है कि इस दिन गणेश पूजन से अकाल मृत्यु, रोग और संकट दूर होते हैं। भारत में कुछ ऐसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर हैं, जहां सकट चौथ पर किया गया पूजन विशेष फलदायी माना जाता है। इन गणेश मंदिरों में किया गया पूजन विश्वास दिलाता है कि जब सब रास्ते बंद लगें, तब भी गणपति का द्वार खुला रहता है।