फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Solo Travel Destinations: अकेले ट्रेवल करना चाहती हैं तो ये जगहें हैं लड़कियों के लिए हैं सबसे बेस्ट

Mon, 12 Jan 2026 11:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Solo Travel Destinations For Women: अगर आप अकेली महिला हैं और घूमने की शौकीन हैं तो हम आपको ऐसी जगहों की जानकारी देंगे, जो महिलाओं के लिए एकदम सेफ हैं।
विज्ञापन
1 of 7
अकेले ट्रेवल करना चाहती हैं तो ये जगहें हैं लड़कियों के लिए हैं सबसे बेस्ट - फोटो : Adobe stock
Best Solo Travel Destinations For Women: एक समय था जब लड़कियां अकेले घर से बाहर निकलने से डरती थीं, लेकिन बदलते समय के साथ अब महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसके साथ-साथ वो अकेले यात्रा करने का प्लान भी कर रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोलो ट्रैवलिंग एक बेहतरीन तरीका है अपनी खुद की दुनिया को जानने और अनुभवों को सहेजने का।

अकेले यात्रा करने से आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और नई चीजों का अनुभव मिलता है। हालांकि, जब आप अकेले यात्रा करने का सोचती हैं तो ये जरूरी है कि आप ऐसी जगहों का चयन करें जहां सुरक्षा, सुविधा और रोमांच का बेहतरीन मिश्रण हो।

भारत में कई ऐसी अद्भुत जगहें हैं जो लड़कियों के लिए सबसे उपयुक्त मानी हैं, जहां न सिर्फ आप सुकून से यात्रा कर सकती हैं बल्कि अपने सफर को और भी यादगार बना सकती हैं। हम आपको ऐसी कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां लड़कियां अकेले बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकती हैं और अपने सफर का भरपूर आनंद ले सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
उदयपुर - फोटो : Adobe
उदयपुर, राजस्थान
  • "झीलों का शहर" उदयपुर, अपनी शांति, ऐतिहासिक धरोहर और खूबसूरत झीलों के लिए प्रसिद्ध है। 
  • यहां की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण, महिलाओं के लिए आदर्श हैं। 
  • यहां के किलों और महलों की सैर करने का अपना अलग ही अनुभव होता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
मनाली - फोटो : instagram
मनाली, हिमाचल प्रदेश
  • मनाली भारत के सबसे सुरक्षित और प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। 
  • यहां की प्राकृतिक सुंदरता और ठंडी हवा अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए आदर्श बनाती है। 
  • मनाली में महिलाएं अकेले ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद भी ले सकती हैं।

 

4 of 7
गोवा - फोटो : instagram
गोवा
  • गोवा में कैंडोलिम, बागा और कलंगुट बीच महिलाओं के लिए एक बेहतरीन जगह है।
  • गोवा में नाइटलाइफ, समुंदर किनारे की सैर और सैलानी कल्चर बहुत ही आकर्षक हैं। 
  • यहां का परिवहन सुरक्षित और सहज है, और महिलाएं यहां आराम से अकेले घूम सकती हैं।
  • गोवा का सांस्कृतिक परिवेश भी महिलाओं के लिए सुरक्षित है।
विज्ञापन

5 of 7
कूर्ग - फोटो : instagram
कूर्ग, कर्नाटका
  • कूर्ग एक बेहद सुंदर और सुरक्षित स्थल है, जो महिलाओं के लिए आदर्श है। 
  • ये हिल स्टेशन अपनी चाय के बागानों, झरनों और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता है। 
  • यहां के वातावरण में आपको शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद मिलेगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
केरल - फोटो : Adobe
केरल
  • केरल जिसे "भारत का स्वर्ग" भी कहा जाता है, एक बेहद सुरक्षित राज्य है। 
  • यहां की वायनाड, मुन्नार और अल्लेप्पी जैसी जगहें महिलाओं के लिए आदर्श हैं। 
  • केरल में शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर अनुभव किया जा सकता है। 
  • यहां की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी काफी सुरक्षित और महिला-अनुकूल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुरी - फोटो : Instagram
पुरी, ओडिशा
  • पुरी में न केवल समुद्र तट की सुंदरता है, बल्कि यहां की ऐतिहासिक संस्कृति भी बहुत समृद्ध है।
  • यहां की शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण के कारण महिलाएं अकेले यात्रा करने के लिए सुरक्षित महसूस करती हैं। 
  • पुरी के जगन्नाथ मंदिर की धार्मिक यात्रा भी एक शानदार अनुभव देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें