फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Restricted Items In Flight: फ्लाइट में ये पांच चीजें गलती से भी न ले जाएं, वरना जाना पड़ सकता है जेल!

Mon, 22 Dec 2025 12:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Things Not Allowed in Flight: अगर आप पहली बार फ्लाइट से यात्रा करने जा रहे हैं तो पहले ये जान लें कि फ्लाइट में क्या चीजें ले जाना प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर आप सीधा जेल जा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
फ्लाइट में ये पांच चीजें गलती से भी न ले जाएं, वरना जाना पड़ सकता है जेल - फोटो : Adobe stock
Things Not Allowed in Flight: पहली यात्रा हर किसी के लिए बेहद खास होती है, खासतौर पर अगर ये यात्रा फ्लाइट से करनी हो तब तो यात्रा को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ जाता है। फ्लाइट से लंबी यात्रा बेहद कम समय में हो जाती है, ऐसे में अब लोग ट्रेन या बस की बजाय सीधा फ्लाइट का टिकट बुक करना सही समझते हैं।

जो लोग फ्लाइट से आते-जाते रहते हैं, उन्हें तो सब बातों की जानकारी होती है लेकिन अगर आप पहली बार फ्लाइट से यात्रा करने जा रहे हैं तो ये लेख आपके काम का है। ऐसा हम इसलिए ये कह रहे हैं कि पहली बार फ्लाइट में यात्रा करने जा रहे बहुत से लोगों को ये पता ही नहीं होता कि उन्हें क्या चीजें लेकर नहीं जानी है। अगर आपको ये पता नहीं होगा तो आपकी छोटी सी गलती आपको परेशानी में डाल सकती है और कभी-कभी जेल तक जाना पड़ सकता है।

इन नियमों का मकसद यात्री सुरक्षा और हवाई अड्डे पर शांति बनाए रखना है। सुरक्षा जांच के दौरान प्रतिबंधित वस्तुएं पकड़ में आने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी सख्त कार्रवाई करती है। तो अगर आप पहली बार फ्लाइट में यात्रा करने जा रहे हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़ें। 
विज्ञापन

2 of 6
विस्फोटक पदार्थ - फोटो : AI
 विस्फोटक पदार्थ

ये सबसे अहम चीज है कि फ्लाइट में किसी भी तरह का विस्फोटक पदार्थ पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इन पदार्थों में माचिस, लाइटर, फायरवर्क्स और अन्य ज्वलनशील सामग्री शामिल है। तो अगर आप स्मोकिंग के शौकीन हैं तब जरूर ध्यान रखें कि आपके बैग में माचिस और लाइटर भी नहीं होना चाहिए। 

 
विज्ञापन

3 of 6
हथियार - फोटो : Instagram
हथियार

विमान यात्रा के दौरान हथियार ले जाना भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। खासतौर पर इन हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर, तलवार या किसी भी प्रकार का शस्त्र शामिल है। आप अपने बैग में चाकू या कांटा भी नहीं रख सकते। अगर ये आपके बैग में पाए जाते हैं तो आपको पूछताछ के लिए रोका जा सकता है। सही जबाव न मिलने पर हो सकता है कि आपको जेल भेज दिया जाए। 

 

4 of 6
तरल पदार्थ की अधिकता - फोटो : ANI
तरल पदार्थ की अधिकता

अक्सर लोग घर से जाते समय खाने-पीने की चीजें लेकर यात्रा करते हैं, जबकि इसके लिए भी एक नियम है। दरअसल, 50 मिलीलीटर से अधिक तरल, जेल या पेस्ट हवाई यात्रा में प्रतिबंधित हैं। इसलिए इसे भी लेकर जाने से बचें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
हानिकारक रसायन - फोटो : Adobe Stock
हानिकारक रसायन

कुछ हानिकारक रसायन ऐसे होते हैं, जिनकी वजह से ब्लास्ट हो सकता है और ये दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन पदार्थों में तेजाब, जहर, क्लोरीन, धातु पाउडर जैसी चीजें भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ये चीजें यात्रियों और विमान की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा मानी जाती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नकली या प्रतिबंधित दवाएं - फोटो : Adobe Stock
नकली या प्रतिबंधित दवाएं

अगर आप ज्यादा मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां अपने साथ लेकर यात्रा कर रहे हैं तो आपके साथ डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन अवश्य होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित दवाएं विमान में लेकर जाएंगे तो आपको रोका जा सकता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें