26 January 2026 Long Weekend Tavel : साल 2026 का पहला लाॅन्ग वीकेंड आ गया है। जनवरी के महीने में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश होता है। इस बार 26 जनवरी सोमवार को है। ऐसे में शनिवार और रविवार मिलाकर आपको तीन दिन का छुट्टी मिल रही है। तीन दिन के लाॅन्ग वीकेंड को आप यादगार तरीके से बिताना चाहते हैं तो यात्रा की योजना बना सकते हैं। घर पर सोने के बजाए अपने परिवार या दोस्तों संग इस गणतंत्र दिवस लाॅन्ग वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं। हालांकि यात्रा में व्यय की चिंता है तो ये खबर आपके काम आएगी।
यहां तीन दिन के लाॅन्ग वीकेंड पर बजट यात्रा के लिए कुछ विकल्प बताए जा रहे हैं, जहां आप लगभग 5000 रुपये में तीन दिन की छुट्टी आसानी से बिता सकते हैं, वो भी बिना थकान या भागदौड़ के।
यात्रा के लिए शुक्रवार की रात या शनिवार की सुबह तक निकल सकते हैं। 24 जनवरी को दोपहर तक अपने गंतव्य पर पहुंचकर घूमने निकलें। 25 जनवरी का पूरा दिन और 26 जनवरी का आधा दिन आपको घूमने के लिए पर्याप्त समय देगा। सोमवार को दोपहर के बार आराम करके शाम तक वापसी कर सकते हैं।