Best Zones For Tiger Safari: मार्च का महीना वन्यजीव प्रेमियों के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क जाने का सबसे आदर्श समय माना जाता है। जैसे-जैसे गर्मी दस्तक देती है, जंगलों के प्राकृतिक जल स्रोत सूखने लगते हैं और पत्ते झड़ने लगते हैं जिसकी वजह से बाघ पानी की तलाश में मुख्य तालाबों और झीलों के किनारे अधिक सक्रिय हो जाते हैं और पर्यटकों को आसानी से दिख जाते हैं।
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित यह पार्क अपनी अरावली और विंध्य की पहाड़ियों के सुंदर दृश्य और ऐतिहासिक रणथंभौर किले के लिए फेमस है। पर्यटन सीजन में यहां बाघों की साइटिंग की खबरें लगातार आ रही हैं, जिससे पर्यटकों का उत्साह चरम पर है।
मार्च की सुहावनी धूप और पतझड़ के कारण जंगल का घनत्व कम हो जाता है, जिससे दूर से भी बाघों को देखना आसान हो जाता है। अगर आप भी इस महीने की छुट्टियों में एडवेंचर की तलाश में हैं, तो रणथंभौर की जंगल सफारी एक अच्छी और यादगार अनुभव हो सकती है। मगर बता दें कि पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण यहां सफारी की बुकिंग काफी पहले करानी पड़ती है, जिसे आप आसानी से ऑनलाइन वेबसाइट से कर सकते हैं।