रमजान का पाक महीना शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। इबादत, इफ्तार और खास मौकों के लिए महिलाएं नए और स्टाइलिश बुर्के खरीदना पसंद करती हैं। आजकल बुर्के में भी डिजाइन, फैब्रिक और पैटर्न की जबरदस्त वैरायटी मिलती है। इसमें सिंपल से लेकर स्टोनवर्क, एम्ब्रॉयडरी और अरेबिक स्टाइल तक के बुर्का बाजार में उपलब्ध हैं।
रमजान का महीना खरीदारी और तैयारी का भी खास समय होता है। अगर आप स्टाइलिश और किफायती बुर्का खरीदना चाहती हैं, तो दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ और जयपुर में कुथ मशहूर बाजारों को जरूर एक्सप्लोर करें। यहां आपको हर बजट और डिजाइन में शानदार कलेक्शन मिल जाएगा।
रमजान में बुर्का खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- फैब्रिक हल्का और आरामदायक हो
- सिलाई और फिनिशिंग चेक करें
- मौसम के हिसाब से डिजाइन चुनें
- बजट तय करके खरीदारी करें
- ट्रायल जरूर लें।