फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Temples : अयोध्या ही नहीं भगवान श्रीराम के ये मंदिर भी हैं बहुत प्रसिद्ध, जरूर करना चाहिए एक बार दर्शन

Sat, 13 Jan 2024 06:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप जानते हैं कि श्री राम जन्म भूमि के अलावा भी भारत में कई ऐसे मंदिर जहां श्री राम की विराजमान हैं। कहा जाता है इन मंदिरों में पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। आइए आपको इन मंदिरों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
राम जन्मभूमि - फोटो : सोशल मीडिया
Shri Ram Temples : भगवान विष्णु के अवतार कहे जाने वाले श्री राम को लोग अपना अराध्य मान कर पूजते हैं। कहा जाता है इनका जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में हुआ था। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि होने की वजह से वहां काफी विशाल राम मंदिर बन रहा है। जिसका निर्माण कार्य अगले साल कर पूरा हो जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि, मंदिर के नवनिर्माण के बाद अगली साल मकर संक्रांति के दिन यहां राम लला की एक बार फिर से स्थापना की जाएगी।

अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस मंदिर के बारे में लगभग सभी को पता है। पर, क्या आप जानते हैं कि श्री राम जन्म भूमि के अलावा भी भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां श्री राम विराजमान हैं। कहा जाता है इन मंदिरों में पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। आइए आपको इन मंदिरों के बारे में बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
भगवान राम का मंदिर - फोटो : istock
केरल का त्रिप्रायर मंदिर

केरल के त्रिशूर जिले में ये मंदिर स्थित है। मान्यता है कि, भगवान श्री कृष्ण ने यहां मूर्ति स्थापित की थी। इसको केरल के चेट्टुवा क्षेत्र के एक मछुआरे द्वारा स्थापित किया था। इसके बाद शासक वक्कायिल कैमल ने इस मूर्ति को त्रिप्रायर में स्थापित किया। कहा जाता है कि, यहां आने वाले भक्तों को बुरी आत्माओं से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 9
भगवान राम का मंदिर - फोटो : Social Media
नासिक का कालाराम मंदिर

महाराष्ट्र के नासिक के पंचवटी में कालाराम मंदिर स्थित है। यहां पर श्री राम की 2 फीट लंबी काले रंग की प्रतिमा स्थापित है। कहा जाता है कि, वनवास के वक्त भगवान श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ पंचवटी में ही रुके थे। मंदिर का निर्माण सरदार रंगारू ओढेकर ने किया था। उन्होंने एक सपना देखा था कि, गोदावरी नदी में श्री राम की एक काली मूर्ति है। जिसे अगले दिन उन्होंने निकाल कर मंदिर में स्थापित किया। 

4 of 9
श्रीराम का मंदिर - फोटो : amar ujala
तेलंगाना का सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर 

श्री राम का ये मंदिर तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम के भद्राचलम में स्थित है। यह मंदिर वहां स्थित है, जहां भगवान ने लंका से माता सीता को वापस लाने के लिए गोदावरी नदी को पार किया था। इस मंदिर में भगवान राम की धनुष और बाण के साथ त्रिभंगा के रूप में स्थापित है। 
विज्ञापन

5 of 9
भगवान राम के मंदिर - फोटो : Social media
एमपी का राम राजा मंदिर

मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित ये मंदिर एक ऐसा इकलौता मंदिर है, जहां भगवान श्री राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर देकर भगवान श्री राम को शस्त्र सलामी दी जाती है। 
विज्ञापन

6 of 9
श्री राम मंदिर - फोटो : lord ram
कनक भवन अयोध्या

ये मंदिर श्री राम जन्मभूमि से कुछ ही दूरी पर स्थित है। सोने के आभूषणों और स्वर्ण सिहांसन होने की वजह से इसे कनक भवन कहा जाता है। इस मंदिर की मुख्य दीवार पूर्व दिशा की तरफ है। जब भी सूर्योदय होता है तो उसकी दीवारें तेजस्वी दिखती हैं।
विज्ञापन

7 of 9
भगवान राम
अमृतसर का श्री राम तीर्थ मंदिर

श्री राम का ये मंदिर पंजाब के अमृतसर में स्थित है। ये मंदिर वहां बना है जहां माता सीता ने लव कुश का जन्म दिया था। 

8 of 9
भगवान सीता राम - फोटो : Amar Ujala
चिकमंगलूर का कोंडांडा रामास्वामी मंदिर  

कर्नाटक के चिक्कमंगलुरु जिले में स्थित ये मंदिर काफी अनोखा है। मान्यता है कि हिरामगलूर में, परशुराम ने भगवान राम से अपनी शादी के दृश्य दिखाने का अनुरोध किया। इसी के चलते कोंडंडा में रमास्वामी की मूर्तियां हिंदू विवाह समारोहों की परंपराओं के अनुसार ही स्थित हैं। ये एक ऐसा इकलौता मंदिर है जहां माता सीता भगवान राम और लक्ष्मण के दाहिनी ओर खड़ी हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
भगवान राम और माता सीता - फोटो : social media

तमिलनाडू का रामास्वामी मंदिर

इस मंदिर का दक्षिण भारत का अयोध्या कहा जाता है। यह एक ऐसा इकलौता मंदिर है, जहां भरत और शत्रुघ्न के साथ राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां स्थापित हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें