Shri Ram Temples : भगवान विष्णु के अवतार कहे जाने वाले श्री राम को लोग अपना अराध्य मान कर पूजते हैं। कहा जाता है इनका जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में हुआ था। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि होने की वजह से वहां काफी विशाल राम मंदिर बन रहा है। जिसका निर्माण कार्य अगले साल कर पूरा हो जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि, मंदिर के नवनिर्माण के बाद अगली साल मकर संक्रांति के दिन यहां राम लला की एक बार फिर से स्थापना की जाएगी।
अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस मंदिर के बारे में लगभग सभी को पता है। पर, क्या आप जानते हैं कि श्री राम जन्म भूमि के अलावा भी भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां श्री राम विराजमान हैं। कहा जाता है इन मंदिरों में पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। आइए आपको इन मंदिरों के बारे में बताते हैं।