फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2024: राम नवमी में अयोध्या दर्शन की है इच्छा तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं आएगी यात्रा में अड़चन

Wed, 17 Apr 2024 09:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सभी राम भक्त अयोध्या जाना चाहते हैं। अगर आप इस रामनवमी के मौके पर राम मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
1 of 5
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : X-ShriRamTeerth
Ram Navami 2024: चैत्र नवरात्रि के समापन यानी नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी मनाई जाती है। इस बार राम नवमी 17 अप्रैल, बुधवार को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, रामनवमी का पर्व भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्री राम के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है। चैत्र माह की नवमी तिथि को अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था।

राम नवमी के दिन लोग दोपहर 12 बजे रामलला का जन्म कराते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। इस मौके पर राम मंदिरों के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सभी राम भक्त अयोध्या जाना चाहते हैं। अगर आप इस रामनवमी के मौके पर राम मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

2 of 5
Ayodhya airport - फोटो : अमर उजाला
कहां स्थित है राम मंदिर और कैसे पहुंचे?

राम लला की जन्मभूमि और राम मंदिर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित है। अयोध्या के राम मंदिर पहुंचने के लिए कई मार्ग हैं। राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से लगभग 163 किमी दूर राम मंदिर है, जहां महज 2 घंटे के सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। एयरपोर्ट से ही राम मंदिर के लिए कैब मिल जाएगी। इसके अलावा लखनऊ बस अड्डे या रेलवे स्टेशन से भी राम मंदिर के लिए बस व ट्रेन ले सकते हैं। 

अयोध्या में भी नया एयरपोर्ट शुरू हुआ है। चाहे तो अयोध्या के लिए सीधे फ्लाइट बुक कर सकते हैं या ट्रेन के माध्यम से पहुंच सकते हैं। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से राम मंदिर के लिए आपको आसानी से टैक्सी मिल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : X-ShriRamTeerth
अयोध्या में घूमने की जगहें

अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो पास में ही स्थित हनुमानगढ़ी में रामजी के अनन्य भक्त बजरंगबली के दर्शन भी करें। वहीं अयोध्या के सरयू घाट पर स्नान या संध्या आरती में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कनक भवन, गुलाब गढ़ी, सीता की रसोई, तुलसी स्मारक भवन, नागेश्वरनाथ मंदिर, राम कोट और मणि पर्वत की यात्रा भी कर सकते हैं।

4 of 5
ayodhya - फोटो : amar ujala
राम नवमी पर अयोध्या जाएं तो रखें इन बातों का ध्यान 
  • ध्यान रखें कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या पहुंच रही है। हर दिन यहां एक-डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रामनवमी के मौके पर अधिक यात्रियों के आगमन की संभावना है। इस दिन राम लला का सूर्य तिलक किया जाना है। ऐसे में अधिक भीड़ के कारण सही से दर्शन न मिल पाने की भी स्थिति बन सकती है। भीड़भाड़ में परेशानी भी हो सकती है।
  • राम नवमी अप्रैल के महीने में मनाई जा रही है। इन दिनों तापमान बढ़ गया है और गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में अयोध्या में तेज धूप और भीषण गर्मी हो सकती है। मौसम का हाल जानकर ही दर्शन के लिए जाएं।
  • मंदिर परिसर में फोन, पर्स, चार्जर या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान को ले जाने पर रोक है। ऐसे में मंदिर जाने से पहले इन चीजों को होटल या लॉकर में जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम मंदिर अयोध्या। - फोटो : X-ShriRamTeerth
  • पहले से ही होटल में कमरा बुक करा लें, अधिक यात्रियों के आने की संभावना के चलते होटल महंगे या रूम मिलने में कठिनाई हो सकती है।
  • गर्मी और भीड़ से थकान या डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए दर्शन के लिए जाएं। पर्याप्त पानी पीते रहें।
  • गर्मी वाले कपड़े, टोपी या स्कार्फ जरूर लेकर जाएं ताकि तेज धूप से बचा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें