फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2023: ये रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के सबसे प्रसिद्ध मंदिर, इस रामनवमी करें दर्शन

Thu, 30 Mar 2023 01:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ram Mandir Pictures - फोटो : सोशल मीडिया
Ram Navami 2023: आज बहुत धूमधाम से राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। राम नवमी के दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम का जन्म हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम राम अयोध्या के राजा थे। उनकी पूरा जीवन आदर्श है। प्रभु श्रीराम ने धरती पर जन्म पाप, अधर्म और असत्य का नाश करने के लिए लिया था। अयोध्या नरेश श्री राम ने लंका के राजा महा शक्तिशाली और महा ज्ञानी रावण का वध किया था। कहा जाता है कि हिंदुओं के आराध्य माने जाने वाले श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ था। यहां उनका एक विशाल राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। हालांकि राम जन्मभूमि के अलावा भी देशभर में प्रभु श्रीराम के कई प्रसिद्ध मंदिर है। कहते हैं 14 वर्ष के वनवास के दौरान श्रीराम कुछ जगहों पर गए और वह आज उन्हीं जगहों को लोग पूजनीय मानते हैं। इस रामनवमी अगर आप श्रीराम के दर्शन के लिए उनके मंदिर जाना चाहते हैं तो देशभर में प्रसिद्ध और लोकप्रिय श्री राम मंदिरों के बारे में जान लीजिए
विज्ञापन

2 of 5
कालाराम मंदिर नासिक - फोटो : facebook
कालाराम मंदिर, नासिक

महाराष्ट्र के नासिक जिले में कालाराम मंदिर स्थित है। वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ पंचवटी में ही रुके थे। बाद में इस जगह पर सरदार रंगारू ओढेकर ने मंदिर का निर्माण कराया। उन्हें स्वप्न आया था कि गोदावरी नदी में श्रीराम की काले रंग की मूर्ति है। अगले दिन उन्होंने जाकर देखा तो मूर्ति वहीं मौजूद थी, जिसे निकाल कर स्थापित कराया गया और मंदिर का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

3 of 5
राजा राम मंदिर - फोटो : facebook
राम राजा मंदिर, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के ओरछा जिले में राम राजा का मंदिर है। यह इकलौता मंदिर है, जहां श्रीराम की पूजा एक राजा के रूप में होती है। इस मंदिर में हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर देकर भगवान श्रीराम को शस्त्र सलामी दी जाती है।

4 of 5
रघुनाथ मंदिर, जम्मू - फोटो : facebook
रघुनाथ मंदिर, जम्मू

जम्मू माता वैष्णो देवी धाम के अलावा रघुनाथ मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां रामजी का भव्य मंदिर स्थित है, जहां मुख्य मंदिर के अलावा सात अन्य मंदिर भी हैं। इस मंदिर में हिंदू धर्म के अनेकों देवताओं की पूजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ramaswamy temple - फोटो : wikipedia
रामास्वामी मंदिर, तमिलनाडु

दक्षिण भारत के तमिलनाडु में रामास्वामी मंदिर है, जहां भगवान श्रीराम की पूजा होती है। यह सबसे खूबसूरत राम मंदिरों में से एक है। यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ भरत और शत्रुघ्न भी विराजमान है। मंदिर की नक्काशी महाकाव्य रामायण के मुताबिक घटित प्रसिद्ध घटनाओं को दर्शाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें