अगर अब आप भी बंगाराम द्वीप पर छुट्टी मनाने का प्लान कर रहे हैं तो बेहतरीन फैसला है आपका। आपको यहां पर ढेर सारे खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। समुद्र के बीच पर दूर तक फैली रेत, ताड़ के पेड़, सुहावना मौसम, खूबसूरत सनसेट का दृश्य। यहां बहुत कुछ है जो आपके मन को मोह सकता है।