फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया को आश्चर्य में डालता है राजस्थान का ये इतिहास, रिसर्च करने आते हैं विदेशी

Tue, 11 Dec 2018 01:35 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राजस्थान एक ऐतिहासिक राज्य है
राजस्थान एक ऐतिहासिक राज्य है। यहां के बड़े-बड़े किले,संस्कृति और पहनावे की झलक देखने के लिए दूर-दराज से कई लोग आते हैं। अगर आप भी राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपने लिस्ट में इन पांच खूबसूरत जगहों को शामिल करना बिल्कुल ना भूलें।  
विज्ञापन

2 of 7
jaipur - फोटो : Instagram
जयपुर-
जयपुर राजस्थान की राजधानी है। इसे पिंक सिटी और गुलाबी शहर के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है आमेर का किला,बिरला मंदिर,जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल।पिंक सिटी में आपको कई सुंदर हवेलियां और किले देखने को मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
जोधपुर को राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर कहा जाता है। - फोटो : instagram
 जोधपुर
-जोधपुर को राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर कहा जाता है। यहां घूमने के लिए मेहरानगढ़ का किला,उम्मेद भवन पैलेस, घंटा घर पैलेस, कल्याण झील काफी अच्छी जगह हैं।यहां घूमने आएं लोगों के लिए जैन मंदिर भी खासा आकर्षण का केंद्र है।  

4 of 7
-चितौडगढ़ को राजपूतों का ऐतिहासिक गढ़ माना जाता है - फोटो : instagram
चितौडगढ़
 -चितौडगढ़ को राजपूतों का ऐतिहासिक गढ़ माना जाता है। यह शहर बेराच नदी के किनारे बसा हुआ है। जौहर के आग में खुद को तपाने वाली रानी पद्मावती का महल यहीं बना हुआ है। यहां घूमने के लिए सबसे बेहतर जगह के नाम हैं राणा कुम्भ का महल,जौहर मेला ,कालिका मंदिर।बता दें यहां मौजूद कालिका मंदिर एक समय में सूर्य मंदिर के नाम से पहचाना जाता था।समय के साथ जिसका नाम बदलकर कालिका मंदिर रख दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ के लिए मशहूर है - फोटो : File
अजमेर
  अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ के लिए मशहूर है। कहते हैं यहां मांगी हुई हर मुराद जरूर कुबूल होती है।घूमने के लिए यहां हर मौसम में लोग आते हैं। अरावली पहाड़ियों के बीचों- बीच बसे इस शहर के आस पास के नजारे बेहद खूबसूरत हैं। इसके अलावा यहां के पुष्कर में भी दुनिया का अकेला ब्रम्हा जी का मंदिर है। यहां का पुष्कर मेला और नागौर मेला आकर्षण के मुख्य केंद्र हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
उदयपुर को मेवाड़ के नाम से भी पहचाना जाता है - फोटो : instagram
उदयपुर  
उदयपुर को मेवाड़ के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां के राजाओं का इतिहास संघर्ष से भरा हुआ रहा है। राजा के राजाओं ने कभी मुगल से संघर्ष किया तो कभी पड़ोसी देश के राजाओं के साथ युद्ध। बता दें, इस शहर का निर्माण महाराणा उदय सिंह ने साल 1553 में किया था। यहां की फतेह सागर झील, उदयपुर का सिटी पैलेस, बगोर की हवेली, एकलिंगजी मंदिर, श्रीनाथ मंदिर को देखने के लिए लोग पूरे साल आते रहते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है - फोटो : instagram
माउंट आबू 
यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। यहां की खूबसरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।अरावली के पहाड़ियों के बीचों -बीच बसा यह शहर देश नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है। इस हिल स्टेशन को राजस्थान का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर घूमने के लिहाज से बेहद अच्छी जगह है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें