राधारानी मंदिर, बरसाना
- फोटो : instagram
राधा रानी मंदिर, बरसाना
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना में राधा रानी का ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। इस मंदिर को "बरसाने की लाडली जी का मंदिर" और "राधा रानी का महल" भी कहा जाता है। मंदिर का काफी महत्व है, क्योंकि राधा जी का जन्म बरसाना में ही हुआ था। इस मंदिर में राधा रानी की पूजा श्री लाडली लाल के रूप में होती है, जहां राधा कृष्ण युगल स्वरूप में विराजमान है। मंदिर में काफी भीड़ रहती हैं और राधा अष्टमी के दिन यहां की रौनक देखते ही बनती है।