pulwama tourism
हर जगह से पर्यटक जम्मू-कश्मीर यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने आते हैं। पुलवामा भी जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत जगहों में से एक है। देश और दुनिया से आने वाले पर्यटक यहां की प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मुगल रोड जरूर घूमते हैं। मुगल रोड पर अहरबाल झरना, शिकारगाह, अरीपाल नाग, हुरपुरा और तरसार व मरसार झील पुलवामा की खूबसूरती का हिस्सा है।