फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने इस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी,भजन-कीर्तन के साथ यात्रियों को मिलेगा धार्मिक माहौल

Sun, 16 Feb 2020 03:26 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रायल के बाद खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को काशी विश्वनाथ को उज्जैन में महाकाल और ओंकारेश्वर से जोड़ने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने वीडियो के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और वाराणसी के कैंट स्टेशन पर खड़ी ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन की खासियत है कि इसमें यात्रियों को आध्यात्मिक माहौल मिलेगा और ट्रेन में भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देगी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : एएनआई
शिवरात्रि से पहले इस ट्रेन को हरी झंडी मिलने से ट्रेन में सफर कर रहे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा था। इस ट्रेन के शुरू होते ही बाबा विश्वनाथ, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर का रेल मार्ग से सीधे संपर्क का सूत्रपात हो गया है। इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि यात्रियों को इस ट्रेन में भक्तिमय माहौल मिले, इसलिए ट्रेन में भजन-कीर्तन बजेंगे। ट्रेन में  बोगी की गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी को ‘लाइन मॉनीटरिंग सिस्टम’ से जोड़ा गया है। ट्रेन में 9 एसी थ्री कोच, पैंट्री कार और दो ब्रेकवॉन कोच हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
काशी महाकाल एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ट्रेन की हर बोगी में चाय और कॉफी की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को इसके लिए अलग से पैसे नहीं चुकाने होंगे। इस ट्रेन के हर कोच में 5 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे और कुल 1080 सीटें होंगी। ट्रेन का न्यूनतम किराया 1629 रुपये रखा गया है। 
 

4 of 5
पीएम मोदी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी। - फोटो : अमर उजाला।
यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को वाराणसी से चलेगी और लखनऊ, कानपुर, बीना, भाेपाल, उज्जैन होते हुए इंदौर तक पहुंचेगी। अगर आपको उज्जैन-ओंकारेश्वर के दर्शन करने हैं तो इस ट्रेन में आपको सोमवार एवं बुधवार को बैठना होगा। दो रात और तीन दिन में यह आपको उज्जैन और ओंकारेश्वर का दर्शन करा लाएगी। इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 9420 रुपये चुकाने होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी और पं दीन दयाल उपाध्याय स्मारक का किया लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला।
उज्जैन-ओंकारेश्वर-माहेश्वर-इंदौर के लिए यह ट्रेन शुक्रवार को चलेगी और तीन रात चार दिन का सफर तय कर आपको इन धार्मिक जगहों की यात्रा करा लाएगी। इसके लिए प्रति व्यक्ति आपको 12450 रुपये चुकाने होंगे। इस दौरान आप इंदौर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, माहेश्वर में होल्कर किला, नर्मदा घाट एवं शिव मंदिर, राम मंदिर घाट, हरसिद्धि मंदिर और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर घूम सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें