प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन की बुकिंग प्रक्रिया
- फोटो : X@dimo_tai
प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन की बुकिंग प्रक्रिया
भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब दर्शन और प्रवचन कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है।
ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट या फेसबुक पेज पर जाएं। प्रेमानंद महाराज आफिशियल वेबसाइट या वृंदावन रास महिमा पर दर्शन बुकिंग या विजिट आश्रम सेक्शन पर क्लिक करें। यहां तारीख, समय और लोगों की संख्या भरें। आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा।
ऑफलाइन बुकिंग के लिए यदि आप सीधे वृंदावन पहुंचते हैं, तो आश्रम के रिसेप्शन काउंटर पर नाम दर्ज कराकर दर्शन के लिए स्लॉट मिल सकता है। टोकन आश्रम में प्रतिदिन सुबह 9:30 AM के बाद वितरित किए जाते हैं, जो अगले दिन के दर्शन के लिए होते हैं। टोकल के लिए मान्य पहचान पत्र जरूरी है।
यदि आप एकांतिक वार्तालाप करना चाहते हैं, तो अपने आध्यात्मिक सवालों को पहले से लिख लें, यह पंजीकरण के समय काम आएगा।