फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Foods Banned Abroad: इन देशों में बैन हैं ये भारतीय पकवान, जानिए कारण

Tue, 01 Oct 2024 09:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

कई ऐसे व्यंजन हैं, जिनका भारत की अधिकतर आबादी लगभग रोजाना सेवन करती है, लेकिन इन खाद्य पदार्थों को विदेश में सेवन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। आइए जानते हैं भारत में लोकप्रिय व्यंजनों के बारे में, जो विदेशों में प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Food - फोटो : iStock
Popular Indian Foods That Are Banned Abroad: भारत विविधताओं का देश है। भौगोलिक आधार पर देश में अलग धर्मोंं, समुदाय और संस्कृतियों के लोग रहते हैं। सबका रहन-सहन अलग होने के साथ ही खानपान में भी अंतर पाया जाता है। भारत में उत्तर से दक्षिण तक विभिन्न स्थानीय भोजन का स्वाद तो चखने को मिलता ही है, साथ ही विदेशी खाने का जायका भी यहां आसानी से मिल जाता है। चायनीज हो या इटालियन खाना, भारतीय अपने स्वाद के साथ विदेशी व्यंजनों के मिश्रण से खास स्वाद का पकवान तैयार कर लेते हैं। 

भारत यात्रा पर आए विदेशी भारतीय पकवानों के जायके को पसंद करते हैं और अपने देश जाकर भारत के खाने की तारीफ करते हैं। लेकिन विदेशों में भारत के कुछ मशहूर व्यंजन पूरी तरह से बैन हैं। कई ऐसे व्यंजन हैं, जिनका भारत की अधिकतर आबादी लगभग रोजाना सेवन करती है, लेकिन इन खाद्य पदार्थों को विदेश में सेवन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। आइए जानते हैं भारत में लोकप्रिय व्यंजनों के बारे में, जो विदेशों में प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन

2 of 6
घी - फोटो : instagram
घी

घी भारत में खूब खाया जाने वाला वसा पदार्थ है, जिसे गाय या भैंस के दूध से तैयार किया जाता है। घी विटामिन डी का बेहतरीन स्त्रोत है जो कैल्शियम का अवशोषण बढ़ाता है। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है लेकिन अमेरिका ने घी पर पाबंदी लगा रखी है। अमेरिका ने घी से कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बताते हुए इसके सेवन पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन

3 of 6
फ्रेंच फ्राइज - फोटो : instagram
कैचअप

कैचअप एक मीठा और खट्टा स्वाद वाला साॅस है। इसे टमाटर कैचअप भी कहते हैं। इसका उपयोग भोजन के मसाले और एक घटक दोनों के रूप में किया जाता है। भारत में कैचअप बर्गर और फ्रेंच फ्राइज के साथ खाया जाता है। हालांकि फ्रांस में कैचअप बैन है। फ्रांस ने कैचअप को इसलिए प्रतिबंधित किया क्योंकि वह अपने यहां चीनी की खपत को कम करना चाहते हैं।

4 of 6
कबाब - फोटो : instagram
कबाब

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का मशहूर कबाब पूरे देश में खूब खाया जाता है। मुख्यत: कबाब नॉनवेज डिश है, जिसे मांस की तली हुई टिकिया भी कह सकते हैं। इसे रुमाली रोटी के साथ खाया जाता है। हालांकि वेनिस में कबाब पर रोक रखी है। वहां कि सरकार ने साल 2017 में कबाब को प्रतिबंधित कर दिया था ताकि शहर की परंपरा और अनुशासन बना रहे।
विज्ञापन

5 of 6
समोसा - फोटो : istock
समोसा

भारत के लोकप्रिय स्नैक्स में से एक समोसा है। समोसा देशभर में बड़े चाव से खाया जाता है। यह एक तरह का तला या बेक किया हुआ भरवां नाश्ता है, जिसमें मैदे को तिकाना आकार देकर उसमें आलू की सब्जी को भरा जाता है और तेल में क्रिस्पी होने तक तला जाता है। हालांकि अल-शबाब ग्रुप ने सोमालिया में समोसा पर बैन लगा रखा है। इसका कारण है कि समोसे का त्रिकोण आकार ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
च्यवनप्राश - फोटो : instagram
च्यवनप्राश

भारत में च्यवनप्राश खूब खाया जाने वाला आयुर्वेदिक उत्पाद है, जो कि प्रतिरक्षा और शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है। च्यवनप्राश शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में सहायक है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। भारत में बच्चों लेकर बुजुर्गों तक सेवन किया जाने वाला च्यवनप्राश कनाडा में प्रतिबंधित है। साल 2005 में कनाडा सरकार ने च्यवनप्राश पर बैन लगा दिया क्योंकि उसमें सीसा और पारा की उच्च मात्रा पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें