इस्तांबुल सस्ते से लेकर महंगे होटल से भरा हुआ है
पूरा का पूरा इस्तांबुल सस्ते से लेकर महंगे होटल, हॉस्टल, गेस्ट हाउस से लेकर फ्लैट से भरा हुआ है। कई होटल तो इतनी खूबसूरत लोकेशन्स पर बने हैं जहां से एक तरफ मिट्टी जैसे पहाड़ तो दूसरी तरफ साफ सुथरा समुद्र नजर आता है। ठहरने के लिए Sultanahmet, Beyoglu and Taksim अच्छी जगहों में से हैं। इन सारी जगहों के आस-पास रेस्टोरेंट्स से लेकर अच्छे स्ट्रीट फूट आपको आराम से मिल जाएंगे।