फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो रोमांच से भरे 'सिमलिपाल' जाकर आएगा दोगुना मजा

Tue, 01 Oct 2019 10:55 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
इस दुनिया में दो तरीके के लोग होते है जो सैर करते है, पहले वो जो मूड ठीक करने के लिए घूमना पसंद करते है और दूसरे जो जीवन में रोमांच के लिए घूमते है। अगर आपको भी रोमांच पसंद है और देश-दुनिया की सैर करना आपको अच्छा लगता है तो ये जगह आपकी बकेट लिस्ट में होनी चाहिए। बीते कुछ सालों में 'एडवेंचर ट्रैवलिंग' युवाओं में बहुत ज्यादा बढ़ा है। आज हम आपको ऐसी एक दिलचस्प जगह सिमलिपाल के बारे में बताने जा रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 4
ये जगह अडवेंचर के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू कराती है। उड़ीसा के मयूरभंज में स्थित सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान को वन्यजीवों और प्रकृति की बेशुमार खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
सेमल और लाल कपास के पेड़ों की वजह से इस जगह का नाम सिमलिपाल पड़ा। ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और झरनों की वजह से काफी आकर्षक है। सिमलिपाल में हाथी, बाघ और हिरण के साथ ही पक्षियों की कई अन्य प्रजातियां पाई जाती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : Instagram
सिमलिपाल जाने के लिए सितंबर से मार्च का समय बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आप सिमलिपाल हवाई मार्ग से पहुंचना चाहते हैं तो भुवनेश्वर और कोलकाता इसके नजदीकी एयरपोर्ट हैं। वहीं रेल मार्ग से जा रहे हैं तो बारीपादा से बालासोर जाना होगा। अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहें तो भुवनेश्वर, कोलकाता और बालासोर से जा सकते हैं। यहां से उद्यान तक जाने के लिए कई परिवहन चलते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें