फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बेहद खूबसूरत जगह है पुलवामा, यहां जाएं तो इन जगहों को जरूर घूमें

Fri, 19 Jul 2019 10:22 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mountains
पुलवामा का नाम आते ही लोगों के जेहन में आतंक और दहशत से घिरे किसी वीरान सी जगह का नजारा आंखों के सामने बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये जगह बहुत से खूबसूरत नजारों और मनमोहक घाटियों से समृद्ध है। अगली बार अगर आप जम्मू कश्मीर की सैर पर जाएं तो एक बार इस खूबसूरत घाटी का रुख जरुर करें। आपको यहां इतने सुंदर नजारे दिखेंगे जो आप जीवनभर भूल नहीं पाएंगे। साल के किसी भी मौसम में आप यहां जा सकते हैं क्योंकि यहां का मौसम हमेशा साफ रहता है  और तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस रहता है। आइए जाने कौन से दर्शनीय स्थल हैं जहां आप जा सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
travel - फोटो : travel
अंवतीश्वर का मंदिर
पुलवामा में अगर आप घूमने के लिए जा रहें हैं तो झेलम नदी के तट पर बसे अवंतीश्वर मंदिर का दर्शन जरुर करें। इस मंदिर में महादेव और विष्णु की प्रतिमाएं मौजूद है। इसकी दीवारों पर बनी  नक्काशी और प्राचीन लोक कथाओं के कारण इसका रखरखाव पुरातत्व विभाग द्वारा किया जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मंदिर की घंटी - फोटो : Social media
पयेर मंदिर
घने जंगलों में बसे इस मंदिर को स्थानीय लोग पयेक मंदिर के नाम से बुलाते हैं। दसवीं शताब्दी में बने इस मंदिर की खासियत यह है कि इसे केवल एक पत्थर से बनाया गया है। अतीत की गौरवमयी यादों से समृद्ध इस मंदिर को देखने के बाद आप विस्मय में पड़ जायेंगे। इस मंदिर की वास्तुकला को देखने के लिए एक बार यहां जरुर आना चाहिए। 
 

4 of 6
chakrata hill station - फोटो : AmarUjala
अहरबल झरना
पुलवामा घूमने जाएंगे तो आप पाएंगे कि यहां पर कई झरने लहरदार हैं। इन झरनों में से एक है अहरबल झरना। पाइन और देवदार के घने जंगलों के बीच बने इस झरने को देख कर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। पीर पंजाल पर्वत श्रंखला के बीच घाटी से गिरने वाले इस झरने की छटा ही अलग है जो आपको सम्मोहित कर लेगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
hill station
शिकारगढ़
समुद्र से 2130 मीटर की ऊंचाई पर बनी इस जगह को देखने के लिए जरुर जाएं। स्थानीय लोगों के पसंदीदा दर्शनीय स्थलों में शामिल इस जगह की खासियत यहां के पेड़ पौधे हैं। विभिन्न प्रजातियों की वनस्पतियों से भरा यह जंगल वस्तूरवान और खेरवों की पहाड़ियों पर बना है। प्राचीन काल में राजा महाराजा यहां पर शिकार के लिए आया करते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bus rohtang - फोटो : अमर उजाला
कैसे पहुंचे पुलवामा
पुलवामा पहुंचने के लिए अगर आप सीधे सड़क मार्ग का रुख करेंगे तो यह सभी प्रमुख मार्ग से जुड़ा हुआ है साथ ही यहां जाने के लिए आपको किराये की गाड़ी आसानी से मिल जाएगी। क्योंकि जम्मूतवी स्टेशन के बाद आप सड़क मार्ग से ही यहां पहुंच सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें