Places To Visit In Lonavala 2 Day Trip: पुणे से लोनावाला लगभग 68 किमी दूर है, जिसका सफर तय करने में डेढ़ घंटे का समय लग सकता है। पुणे से लोनावाला तक के लिए आपको लोकल ट्रेन मिल जाएगी जिससे महज 40 मिनट में आप अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं और इसका टिकट भी 100 रुपये से कम का होगा। मुंबई से लोनावाला 83 किमी दूर है। डेढ़ घंटे का सफर तय करके सड़क मार्ग के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है। अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो करीब 100 रुपये टिकट पर खर्च करने होंगे।
लोनावला के मशहूर पर्यटन स्थल
लोनावला में कई मशहूर पर्यटन स्थल है जो यात्रियों के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इसमें लोनावला झील, टाइगर लीप, भुशी बांध, कार्ला और भाजा गुफाएं, विसापुर किला और लोहागढ़ किला प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण हैं। यहां दर्शनीय स्थलों की सैर के साथ ही खूबसूरत नजारे वाली जगहों, प्राचीन किलों और हैरतअंगेज जलप्रपातों व झीलों को देखने के लिए दो दिन का समय काफी है।