सुंदरबन
- फोटो : instagram
सुंदरबन, पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरबन पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है लेकिन बारिश के दौरान यहां दलदली इलाकों में कीचड़, पानी भराव और मच्छरों की भरमार होती है। बोट सफारी भी प्रभावित हो सकती है। बरसात में सुंदरवन में नदियों का जल स्तर बढ़ जाता है। मच्छर और कीटों का प्रकोप बढ़ जाता है। जलभराव की स्थिति आ जाती है, जिस कारण आप बाहर निकल नहीं पाते। जंगलों में प्रवेश में कठिनाई होने लगती है। इस मौसम में यहां जंगल सफारी और बोट राइडिंग से बचना चाहिए।