फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitru Paksha 2024: इन पवित्र स्थानों पर पिंडदान करने से पितरों को मिलता है मोक्ष

Tue, 17 Sep 2024 07:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहते हैं कि आपके पूवर्जों को मोक्ष की प्राप्ति हो, तो पवित्र स्थानों पर जाकर उनका श्राद्ध करें। 
विज्ञापन
1 of 6
पिंडदान के लिए भारत के पवित्र स्थान - फोटो : अमर उजाला
Pitru Paksha 2024: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। इस साल ये तिथि 17 सितंबर यानी कि दिन मंगलवार को पड़ रही है। ऐसे में 17 सितंबर 2024 से श्राद्ध पक्ष शुरू हो जाएगा। पितृ पक्ष के दौरान हर शुभ कार्य पर रोक लग जाती है। इस समय में लोग अपने-अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उनका श्राद्ध करते हैं और पिंड दान करते हैं।
 
पिंडदान हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण कर्म है, जो पितरों की आत्मा की शांति और उनके मोक्ष प्राप्ति के लिए किया जाता है। वैसे तो ज्यादातर लोग अपने घर में ही पिंड दान करते हैं लेकिन इसके लिए भारत में कई ऐसे पवित्र स्थान हैं, जहां पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां इस लेख में हम आपको उन्हीं स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप भी अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर सकते है।
विज्ञापन

2 of 6
पिंडदान के लिए भारत के पवित्र स्थान - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

दुनियाभर में बनारस को सबसे प्राचीन शहरों में गिना जाता है। इसे महाकाल की नगरी और मोक्ष की नगरी भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि यहां गंगा नदी के तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। इसी के चलते पितृपक्ष में यहां काफी भीड़ होती है। 
   
विज्ञापन

3 of 6
पिंडदान के लिए भारत के पवित्र स्थान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार (उत्तराखंड)

उत्तराखंड के खूबसूरत से शहर हरिद्वार को देश के पवित्र शहरों के नाम से जाना जाता है। यहां भी गंगा तट है, जिस वजह से ऐसी मान्यता है कि यहां पर पिंडदान करने से पूवर्जों की आत्मा को शांति मिलती है और आत्मा को मोक्ष भी प्राप्त होता है।

4 of 6
पिंडदान के लिए भारत के पवित्र स्थान - फोटो : istock
गया (बिहार)

बिहार में स्थित गया धाम श्राद्ध कर्म करने के लिए सबसे अहम स्थान बताया जाता है। यहां देशभर से लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां फल्गु नदी पर आज भी विष्णु जी का निवास है, जिस वजह से इस पवित्र स्थान पर पिंडदान करने से पूर्वजों को शांति मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
पिंडदान के लिए भारत के पवित्र स्थान - फोटो : एएनआई
बद्रीनाथ (उत्तराखंड)
  
बद्रीनाथ धाम में पिंडदान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है और यहां पिंडदान से पितरों की आत्मा को मुक्ति प्राप्त होती है। ये स्थान अलकनंदा तट पर बसा है, जहां ब्रह्म कपाल घाट है। इसी घाट पर पिंडदान करना अच्छा माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पिंडदान के लिए भारत के पवित्र स्थान - फोटो : ANI
अयोध्या ( उत्तर प्रदेश )

श्रीराम की नगरी अयोध्या सरयू नदी के तट पर बसी है। इस नदी के किनारे भी पिंडदान करना काफी अच्छा माना जाता है। पितृपक्ष के मौके पर पूर्वजों के श्राद्ध व पिंडदान के लिए सरयू के तट पर आयोजन होता है। यहां पंडित विधिविधान से पूजा कराते हैं। ऐसे में आप भी यहां जाकर अपने पूर्वजों की शांति के लिए पूजा करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें